sehore: सलकनपुर धाम में ₹211 करोड़ से बनेगा देवी लोक, CM शिवराज ने कहा- मंदिरों से बनती है लोगों की जिंदगी
सलकनपुर धाम पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भव्य और दिव्य "देवीलोक" में आदिशक्ति के निवास स्थान "मणिद्वीप" की अवधारणा के आधार पर विकास के कार्य किए जा रहे।

shivraj singh chauhan News: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में प्रसिद्ध सलकनपुर धाम में उज्जैन के महाकाल लोग की तर्ज पर करीब 211 करोड़ रुपए की लागत से देवी लोक बनाया जाएगा। बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सलकनपुर में देवी लोक का भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिजासन मैया ने प्ररेणा दी है और हमने देवी लोक की आधारशिला रखी है।
बता दें इससे पहले 17 मई से मैया की पादुका यात्रा शुरू हुई, जो 28 मई तक गांव-गांव पहुंची। गांवों में शीला और चुनरी यात्रा निकाली गई। मेरे घर की मिट्टी मां की चरणों में अर्पित करने और प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रत्येक घर से ईट/शिला का संकलन किया गया। देवी लोक निर्माण के लिए अन्य शक्तिपीठों से मिट्टी लाई गई। इसके निर्माण में हर घर से लाई गई ईटों का इस्तेमाल होगा।
चौंसठ योगिनी स्वरूप की प्रतिमाएं होंगी स्थापित
देवी लोग मैं मणिद्वीप के अंतर्गत चौंसठ योगिनी प्लाजा पर्यटक सुविधा केंद्र विकसित किया जा रहा है। देवी लोक में 64 योगिनी और माता के नौ स्वरूपों की प्रतिमा स्थापित होंगी। चौसठ योगिनियों के स्वरूप को मूल रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके स्वरूप को वृहद गोला का रूप में मध्यप्रदेश के भेड़ाघाट और उड़ीसा के हीरापुर मंदिर से लिया गया है।
मंदिरों से लोगों की बनती है जिंदगी: CM
सीएम शिवराज ने कहा कि माताएं बहने मेरे लिए साक्षात देवी का रूप हैं, इसलिए सरकार ने माताओं बहनों के लिए कई योजनाएं बनाई। उन्होंने कहा कि अस्पताल स्कूल के साथ-साथ मंदिर बनाना भी सरकार का काम है। मंदिरों से लोगों की जिंदगी बनती है। लोगों की जिंदगी बनाना भी सरकार का काम है।
मंदिर परिसर में 166 व अन्य सुविधाओं पर 45 करोड होंगे खर्च
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैया के मंदिर परिसर में 166 करोड़ रुपये से मंदिर मंदिर संरचनाओं के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ₹45 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम को सांसद रमाकांत भार्गव ने भी संबोधित किया।
श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं
प्रवेश द्वार के पास फाउंडेशन ऑफ लाइट बनाया जाएगा। सीढ़ी मार्ग के प्रारंभ में प्रवेश द्वार एवं सरोवर के मध्य एक भक्ति मार्ग के रूप में एक स्थान निर्मित किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सुविधाएं होंगी।












Click it and Unblock the Notifications