दबंगों की हैवानियत: महिला उप सरपंच को मारापीटा और खिलाया गोबर
भोपाल। विकास की राह पर आगे बढ़ रहे मध्य प्रदेश में महिला की जो दशा सामने आई है उसने सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां के कुंवरपुर गांव में उप सरपंच का चुनाव जीतना एक महिला के लिए मुसीबत बन गया। दबंगों ने दलित महिला के साथ ना सिर्फ मारपीट की बल्कि उसके मुंह में गोबर तक भर दिया।
पुलिस ने इस मामले में मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है मगर गोबर वाली बात को दरकिनार कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना 11 मार्च की है। पंचायत चुनाव में उपसरपंच पद को लेकर 11 मार्च को वोटिंग होनी थी। कुसमा निर्विरोध उपसरपंच निर्वाचित हो गई।
कुसमा की जीत से बौखलाए गांव के ही कंचन रावत, लल्लू रावत, कल्लू रावत, दिनेश रावत, शंकरलाल रावत एवं छोटे रावत कुसुमा के घर में घुस आए और कुसमा व उसके पति दयाली को गाली देते हुए पीटने लगे।
इसके साथ ही महिला और उसके पति को यातनाऐं दी गईं। यही नहीं महिला के मुंह में गोबर तक भर दिया। महिला जब पुलिस के पास रिपोर्ट लिखवाने गई तो पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया और गोबर वाली बात को दरकिनार कर दिया। पुलिस का मानना है कि दोनों पक्षों में मारपीट जरूर हुई है, लेकिन गोबर खिलाने की बात गलत है। दिलचस्प यह है कि पुलिस ने महिला पर गोबर फेंके जाने की बात स्वीकार की है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें













Click it and Unblock the Notifications