Bhopal News: कुख्यात अपराधी ने पीछा करने पर चलाई गोलियां, पकड़ाया तो पुलिस पर हमला कर साथी छुड़ा ले गए
Bhopal News: राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। टीटी नगर थाना क्षेत्र में बीती रात जबरदस्ती वसूली व धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी व 2200 करोड़ रुपये के डिब्बा स्कैम में मुख्य सरगना के राइट हैंड सोनू पचौरी ने एक टेलीकॉम कारोबारी और उनके साथियों के साथ मारपीट कर ताबड़तोड़ फायरिंग की।
क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को धरदबोचा पहुंचा। इससे पहले की पुलिस आरोपी को लेकर रवाना होती, आरोपी के साथियों ने क्राइम ब्रांच पर हमला कर दिया और अपने साथी को छुड़ाकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एएसआई चंद्रभान सिंह गुर्जर ने बताया कि सेज हेरिटेज बावड़िया कला निवासी देवेश विदुआ पुत्र पुरुषोत्तम (41) टेलीकॉम कारोबारी है। उन्होंने सोनू पचौरी नाम के व्यक्ति के खिलाफ क्राइम ब्रांच में जबरन वसूली व धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। फरियादी देवेश अपने स्तर पर भी आरोपी की तलाश कर रहे थे। कल रात देवेश ने उसे प्लेटिनम प्लाजा के पास देखा और क्राइम ब्रांच को सूचना दी।
क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने देवेश से कहा कि तुम उन पर नजर रखो और पीछा करो। हम पहुंचते हैं। इस दौरान आरोपी रोशनपुरा, वीआईपी रोड, लालघाटी होते हुए अन्य रास्तों से गुजरते हुआ पुराने शहर पहुंचा, जहां पर क्राइम ब्रांच ने आरोपी सोनू व उसके साथियों को घेर लिया। तभी आरोपी वहां से भाग निकले और सीधे प्लेटिनम प्लाजा पहुंचे। जहां पर देवेश अपने साथियों के साथ आरोपी सोनू का पीछा करते हुए पहुंच गया। आरोपी सोनू अपने साथियों के साथ मिलकर देवेश व उसके साथियों से मारपीट कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया
इसी बीच क्राइम ब्रांच के एएसआई जुबेर अहमद, प्रधान आरक्षक सुमित शाह, प्रधान आरक्षक सुनील चंदेल और प्रधान आरक्षक संतोष परिहार पीछे से वहां पहुंच गए। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी सोनू को धरदबोचा तभी उसके साथी गौरव, अश्विनी शर्मा, प्रतीक व अन्य साथियों ने मिलकर हमला कर दिया और आरोपी को छुड़ाकर ले गए। हालांकि पुलिस ने आरोपी प्रतीक जोशी और अश्विनी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने देवेश विदुआ की ओर से हत्या के प्रयास बलवा और क्राइम ब्रांच के एएसआई जुबेर अहमद की ओर से शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने व सरकारी कर्मचारी से मारपीट का केस दर्ज किया है।
कौन है आरोपी सोनू
बताया जा रहा है कि आरोपी सोनू पचौरी 2200 करोड़ के डिब्बे स्कैम और सीबीआई के केस में मुख्य आरोपी अमित सोनू उर्फ अमित सांवरे का राइट हैंड है। अमित सोनी ऑलाइन फ्रॉड, ऑनलाइन बैटिंग और ऑनलाइन गेम के मामले में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मुख्य आरोपी है। आरोपी सोनू व अमित ने अपने गेस्ट हाउस में देवास विदुआ और पुनीत के कई रिश्तेदारों के अंतरंग वीडियो बनाए थे। वह इन आरोपियों के जरिए उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications