जीत का श्रेय आडवाणी और मोदी को: शिवराज सिंह चौहान

उन्होने जनता का मन भाजपा की तरफ मोड़ने के लिए राजनाथ सिंह, नरेंद्र मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी का आभार प्रकट किया। उन्होने प्रदेश प्रभारी अनंत कुमार जी को खुद के लिए लकी बताया और कहा कि मैं भाजपा के हर कार्यकर्ता को जीत के लिए बधाई देता हूं। मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यहां शिवराज सरकार से पहले इसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता था।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार ज्योर्तिआदित्य सिंधिया थे, उम्मीद की जा रही थी एक युवा नेता के रूप में जनता सिंधिया को पसंद करेगी लेकिन मतदाताओं ने फिर से शिवराज सरकार पर भरोसा दिखाया। आज चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं, जिसमें कांग्रेस बैकफुट पर दिखाई दे रही है। इन विधानसभा चुनाव को लोकसभा 2014 का सेमीफाइनल माना जा रहा था।
भाजपा ने राजस्थान में भी एक तरफा जीत दर्ज की। राजस्थान में कांग्रेस की 23 सीटों के मुकाबले भाजपा को 154 सीटों पर बढ़त मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications