Bhopal News: संघ और भाजपा संगठन के बीच समन्वय बैठक, सरकार के कामकाज पर मंथन

Bhopal RSS News: भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बीच समन्वय के लिए शनिवार को भोपाल में महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। भाजपा और संघ के बीच में समन्वय का काम देखने वाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय से संगठन महामंत्री शिव प्रकाश विशेष रूप से भोपाल आए हैं।

बैठक दोपहर में शुरू हो गई है जो देर शाम तक चलेगी इसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जबलपुर की रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव से लौटकर भोपाल आने के बाद शामिल हो सकते हैं। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हिदानन शर्मा भी शामिल हुए। वहीं क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल मध्य क्षेत्र के प्रचारक स्वप्निल कुलकर्णी भी शामिल है।

Coordination meeting between RSS and BJP organization discussion on functioning of MP government

सरकार के कामकाज पर हो रहा विचार

बैठक में मध्य प्रदेश सरकार के कामकाज को लेकर विचार किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के बाद पिछले 6 महीने में प्रदेश सरकार ने जो निर्णय लिए हैं, उन निर्णयों का जनता में कितना असर हो रहा है, उस पर विचार किया गया। भाजपा और संघ की विचारधाराओं से संबंधित कार्यों पर भी इस बैठक में बातचीत की जा रही है। संघ आगामी कार्यक्रमों जिनमें भाजपा को हिस्सेदारी करना है, उस पर भी विचार किया गया। गौरतलब है कि संघ और भाजपा संगठन के समन्वय को लेकर प्रदेश में समय-समय पर बैठक होती रहती है। इसी बैठक में कई निर्णय लिए जाते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+