MP Election 2023: कांग्रेस किसकों बनाएगी CM शिवराज के सामने उम्मीदवार, जानिए बुधनी विधानसभा के समीकरण

Budhni assembly constituency: मध्य प्रदेश में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है। प्रदेश की सबसे चर्चित विधानसभा क्षेत्र बुदनी में चुनाव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। दरअसल, मध्य प्रदेश की राजनीति में बुधनी का अहम स्थान है। क्योंकि प्रदेश की मुखिया शिवराज सिंह चौहान इसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते हैं और वर्तमान में यहां से विधायक हैं।

इस विधानसभा क्षेत्र में अनेकों स्थान पर बौद्ध स्तूप स्थित है, इसी कारण इस नगर का नाम बुदनी पड़ा। इसे बुद्ध नगरी भी कहा जाता है। इस बार आगामी विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। दरअसल, भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने सीएम शिवराज के खिलाफ चुनाव में उतरने का ऐलान किया था। आईए जानते हैं बुधनी विधानसभा के सियासी समीकरण

Congress will make whom candidate in front of Shivraj Singh Chouhan in Budhni assembly constituency

सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा अपने नाम को लेकर चर्चाओं का विषय बनी रहती हैं। दरअसल, रहवासियों को कई बार इसके नाम से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शासकीय दस्तावेजों और गजेटियर में तहसील का नाम बुधनी, जबकि कई स्थानों में इसका नाम बुदनी लिखा हुआ है। बुधनी विधानसभा सीट पर 1957 में पहली बार विधानसभा के चुनाव हुए थे। यहां से कांग्रेस की राजकुमारी सूरजकला ने जीत दर्ज की थी। यहां हुए अब तक के 14 चुनावों में पांच बार कांग्रेस और पांच बार भाजपा, दो बार निर्दलीय और एक-एक बार भारतीय जनसंघ व जनता पार्टी को जीतने में सफलता मिली है। साल 1990 में पहली बार शिवराज सिंह चौहान यहां से चुनाव लड़े और विधायक बने। इसके बाद से इस इलाके में शिवराज का नाम ही काफी है।

बुधनी का सियासी समीकरण

बुधनी विधानसभा क्षेत्र सीएम शिवराज के अलावा कोई और बड़ा चेहरा नजर नहीं आता। शिवराज के आगे ना कोई समीकरण काम करता है और ना ही कोई मुद्दा प्रभावी है यहां की जनता के दिल और दिमाग पर सीएम शिवराज सिंह चौहान की ऐसी छवि बनी हुई है कि उसे मिटा पाना कांग्रेस और अन्य दलों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। सीएम शिवराज यहां से पांच बार विधायक रह चुके हैं। साल 2018 में कांग्रेस ने यहां से पिछड़ा वर्ग के कद्दावर नेता अरुण यादव को मैदान में उतारा था लेकिन वे जीत नहीं सके। जबकि सीएम का चुनाव प्रचार-प्रसार उनकी पत्नी साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान ने किया था। इसके बावजूद सीएम शिवराज यहां से 59 हजार से अधिक वोटों से जीते।

पिछले विधानसभा चुनाव किसे कितने मिले वोट

  • भाजपा शिवराज सिंह चौहान- 1,23,492 60.25
  • कांग्रेस अरुण सुभाषचंद्र यादव- 64,493 31.47
  • बसपा संजीव कुमार- 1,683 0.82
  • निर्दलीय हेमराज पेथारी- 1,386 0.68
  • नोटा इनमें से कोई नहीं- 1,764 0.86
  • बहुमत- 58,999 28.78
  • मतदाता उपस्थिति- 2,04,950 83.64

बुधनी विधानसभा में जातिगत समीकरण

सीएम शिवराज के विधानसभा क्षेत्र में जातिगत समीकरण की बात करें तो यहां दलित आदिवासी वोट बैंक बड़ी तादाद में है। 40 हजार वोट हरिजन, आदिवासी समाज का है तो वही यादव रघुवंशी ग्वाला समाज के 32 हजार वोटर निवास करते हैं। सीएम शिवराज खुर्द अन्य पिछड़ा वर्ग से है, लेकिन सभी वर्गों के बीच शिवराज सिंह चौहान लोकप्रिय हैं।

2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किस सीएम शिवराज के सामने उतारेगी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस बुधनी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक राजकुमार पटेल को सीएम शिवराज के सामने उतार सकती है। दरअसल, राजकुमार पटेल इसी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा सीएम शिवराज के रिश्तेदार भी लगते हैं। यहां पर किरार समाज का वोट बैंक भी उनके खाते में जा सकता है। वहीं कांग्रेस सूत्र बताते हैं कि यहां से पार्टी स्थानीय दावेदारों को भी मौका दे सकती है। वहीं पूर्व मंत्री दीपक जोशी भी इस विधानसभा क्षेत्र से तैयारी में लगे हुए हैं।

बुधनी विधानसभा के प्रमुख मुद्दे

बुधनी विधानसभा क्षेत्र में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है यहां रोजगार के अवसरों में कमी और अस्पताल में सुविधा नहीं मिलने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इलाके में लगे उद्योगों में स्थानीय लोगों को कम और भारी लोगों को अधिक काम मिल रहा है। सीएम शिवराज के प्रयासों से यहां पर टेक्सटाइल उद्योग की बड़ी कंपनियां है।

बुधनी विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज कराने वाले उम्मीदवारों के नाम

  • 1957 राजकुमारी सूरज कला भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1962 बंसीधर स्वतंत्र
  • 1967 मोहन लाल शिशिर भारतीय जनसंघ
  • 1972 शालिग्राम वकिल स्वतंत्र
  • 1977 शालिग्राम वकिल जनता पार्टी
  • 1980 केएन प्रधान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंदिरा)
  • 1985 चौहान सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1990 शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी
  • 1992 (पोल द्वारा) मोहन लाल शिशिर भारतीय जनता पार्टी
  • 1993 राज कुमार पटेल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1998 देव कुमार पटेल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 2003 राजेन्द्र सिंह BJP
  • 2006 (पोल द्वारा) शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी
  • 2008 शिवराज सिंह चौहान BJP
  • 2013 शिवराज सिंह चौहान BJP
  • 2018 शिवराज सिंह चौहान BJP
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+