खजुराहो से वीडी शर्मा के सामने पूर्व IAS अधिकारी राजा भैया ने ठोकी ताल, जीतू पटवारी ने दिया बड़ा बयान

खजुराहो लोकसभा सीट पर कांग्रेस अब ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) प्रत्याशी व रिटायर्ड IAS राजा भैया प्रजापति को समर्थन दे सकती है। इसकी घोषणा प्रजापति ने रविवार सुबह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से मुलाकात के बाद की।

प्रजापति ने मीडिया से कहा, 'खजुराहो सीट पर अब जो प्रत्याशी बचे हैं, मैं उनमें सबसे मजबूत हूं। इंडिया गठबंधन का यहां कोई उम्मीदवार नहीं है। मैं चाहता हूं कि वे मुझे समर्थन दें। पटवारी ने आश्वासन दिया है कि कांग्रेस मेरा समर्थन करेगी।' हालांकि, कांग्रेस की तरफ से इसको लेकर कोई बयान अब तक नहीं दिया गया है।

Congress support to former IAS officer Raja Bhaiya in front of VD Sharma from Khajuraho Jitu Patwari statement

इसके विपरीत, इंडिया गठबंधन की तरफ से खजुराहो सीट पर समाजवादी पार्टी नेता मीरा दीपनारायण यादव को उम्मीदवार बनाया गया था। उनका नामांकन फॉर्म 5 अप्रैल को निरस्त कर दिया गया।

पन्ना जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया था कि फॉर्म पर निश्चित जगह हस्ताक्षर नहीं करने और पुरानी नामावली लगाने के चलते यह फैसला लिया गया। वहीं, इंडिया गठबंधन भी यहां नई संभावनाओं की तलाश में है।

Congress support to former IAS officer Raja Bhaiya in front of VD Sharma from Khajuraho Jitu Patwari statement

जीतू पटवारी ने कहा, 'AIFB प्रत्याशी आरबी प्रजापति ने मुझे बताया कि उन पर दबाव डाला जा रहा है। 2 दिन पहले समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हो गया। पर्चा कैसे निरस्त कराया गया? कलेक्टर बीजेपी कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे हैं। हम इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।'

पटवारी ने कहा, 'बीजेपी के जो अध्यक्ष हैं, वे बिहारी और फिल्मी स्टाइल में चुनाव लड़ना चाहते हैं। प्रत्याशियों का अपहरण कर लो। डरा दो। पैसे से खरीद लो, इस तरीके से चुनाव लड़ना चाहते हैं। खजुराहो में यदि एक भी प्रत्याशी बैठता है तो हम कह सकते हैं कि तानाशाही तरीके से बीजेपी चुनाव जीतना चाहती है। इसी तरीके से 400 सीटें पार करना चाहती है। मैं चुनाव आयोग से मांग करता हूं कि सभी प्रत्याशियों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+