कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और PCC चीफ का फैसला सोनिया गांधी के भरोसे, मानस भवन में हुई डेलिगेट्स की बैठक
मानस भवन में कांग्रेस संगठन के चुनाव को लेकर बैठक संपन्न हुई। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल ने बैठक में कहा कि हमें जिंदा कांग्रेस चाहिए अगर कोई फेसबुक, व्हाट्सएप पर 4 लोगों के साथ फोटो भेज देंगे तो यह नहीं चले
भोपाल,17 सितंबर। राजधानी के मानस भवन में कांग्रेस संगठन के चुनाव को लेकर बैठक संपन्न हुई। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल ने बैठक में कहा कि हमें जिंदा कांग्रेस चाहिए। अगर कोई फेसबुक, व्हाट्सएप पर 4 लोगों के साथ फोटो भेज देंगे तो यह नहीं चलेगा। जमीन पर काम करना पड़ेगा और दिखाई देना पड़ेगा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि एआईसीसी से जो प्रोग्राम आता है वे सड़क का प्रोग्राम होता है। एक-दो कमरे का प्रोग्राम नहीं होता है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के चयन का निर्णय सोनिया गांधी पर छोड़ने का प्रस्ताव रखा।

पीसीसी चीफ पर फैसला सोनिया गांधी के भरोसे
मानस भवन में पीसीसी और एआईसीसी डेलीगेट्स की बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पास हुआ। बैठक में कांग्रेस के संगठन चुनाव प्रभारी रामचंद्र गोटिया की मौजूदगी में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के चयन का निर्णय सोनिया गांधी पर छोड़ने का प्रस्ताव रखा। प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल और पीसीसी चीफ कमलनाथ की मौजूदगी में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक में 99 एआईसीसी और 487 पीसीसी दिल्ली गेट के प्रस्ताव पर सहमति जताई गई। बता दें कि अगले महीने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। ऐसे में मध्यप्रदेश कांग्रेस ने इसका फैसला सोनिया गांधी पर छोड़ दिया।

कुछ जयचंदों के कारण गिरी सरकार
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जेपी अग्रवाल ने कहा कि मैं हर जिले में जाकर एक एक व्यक्ति से मिलूंगा मैं खुद देख लूंगा कि जिला कांग्रेस कमेटी हमारे विधायक और पदाधिकारी क्या काम कर रहे हैं। कौन क्या काम कर रहा है। कितनी मेहनत से कर रहा है। किस तरह कर रहा है। इस दौरान उन्होंने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी मध्य प्रदेश में सरकार नहीं गिरती लेकिन कुछ जयचंदों के कारण सरकार चली गई। कोई बात नहीं राजनीतिक पार्टियों के सामने चुनौतियां आती रहती है। इन चुनौतियों का सामना करते हुए हैं हम मध्य प्रदेश में फिर से सरकार बनाएंगे।

प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया राजनीति का पाठ
बैठक में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी प्रतिनिधियों से मैं मिलने मध्य प्रदेश आया हूं। जितना हम बैठ कर मिलकर बात करेंगे, उतना हमारी पार्टी के लिए अच्छा होगा। राजनीति में डायलॉग्स होने बहुत जरूरी है। संवाद होते रहना चाहिए। हमें जमीन से जुड़ने की आवश्यकता है। फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए राजनीति नहीं की जा सकती।

श्योपुर में चीता इवेंट की जगह कुपोषण को लेकर करना चाहिए था कार्यक्रम : पूर्व CM कमलनाथ
वही बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आज सरकार चीता इवेंट कर रही है। इसे प्रदेश का क्या भला होगा। अच्छा यह होता है कि प्रदेश सरकार श्योपुर जिले में पोषण को दूर करने के लिए कार्यक्रम करती, क्योंकि श्योपुर जिला पूरे देश में सबसे ज्यादा कुपोषित है। उन्होंने कहा कि गुजरात की गिर से जो शेर मध्य प्रदेश आना थे, उस पर ये लोग बात क्यों नहीं कर रहे हैं। शिवराज जी, मोदी जी का भी कुछ नामकरण करें। अरुणोदय चौबे के सवाल पर कहा कि भाजपा आज दबाव प्रभाव की राजनीति कर रही है। आप किसी दिल, मन और आत्मा की आवाज नहीं बदल सकते। आज संगठन चुनाव को लेकर हमारी बैठक हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के पास केवल पुलिस पैसा और प्रशासन हैं। देश भर में सरकारों को अस्थिर करने का काम किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications