प्रज्ञा को जिंदा जला मार डालने की धमकी देने वाले MLA ने कहा- 'आपके मुंह में राम बगल में छुरी'
भोपाल। नाथूराम गोडसे का नाम लेकर चर्चा में रही भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और कांग्रेसी नेताओं के बीच विवाद थम नहीं रहा है। प्रज्ञा को जिंदा जला देने की धमकी देने वाले कांग्रेस विधायक गोर्वधन दांगी ने अब तीन पेज का पत्र लिखकर फिर महिला सांसद पर निशाना साधा है। दांगी ने पत्र के जरिए प्रज्ञा को कहा कि आप मालेगांव कांड से मशहूर हुई हैं। मेरी सलाह है कि आप गांधी विचारधारा अपना लें। अगर आप ऐसा करती हैं तो आपकी मनोवृत्ति सुधरेगी और हम आपका वेलकम करेंगे।'

दांगी ने आगे लिखा, ''हिंसा का प्रतिरूप नाथूराम गोडसे रह-रह कर आपकी जबान पर आ जाता है। यह कहावत वैसे ही नहीं बनी कि 'मुंह में राम बगल में छुरी' आपके दिल और दिमाग में गांधी है या नहीं, पर आपका गोडसे चिंतन जरूर आपके मुंह से बार-बार बाहर आ जाता है।''
बता दें कि, पिछले सप्ताह ही प्रज्ञा द्वारा संसद की कार्यवाही के दौरान की नाथूराम गोडसे पर दिए गए बयान के बाद जमकर हंगामा मचा था। कांग्रेसियों ने उन्हें बर्खास्त करने की मांग की थी। हालांकि, बाद में प्रज्ञा ने माफी मांग ली थी।












Click it and Unblock the Notifications