MP News: नौशाद खान पर बुरी उलझी कांग्रेस, सपेरे घर में पालने का काम करती है कांग्रेस: BJP नेता नेहा बग्गा
एमपी में कांग्रेस नेता पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज होने पर भोपाल में बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने पूर्व सीएम कमलनाथ और कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

MP BJP News: कांग्रेस की नारी सम्मान योजना को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कांग्रेस और पूर्व सीएम कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने नौशाद मामले को लेकर कमलनाथ और कांग्रेसी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेहा ने कहा कि नौशाद जैसे सपेरे घर में पालने का काम कांग्रेस पार्टी करती है।
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि कमलनाथ की छत्रछाया में नौशाद खान पल रहा था, जो यूथ कांग्रेस का नेता भी हैं। उसने कल सरेआम 14 साल की नाबालिक बच्ची के साथ छेड़खानी की है। जिसमें पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मैं कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं से यह जानना चाहती हूं कि क्या इसी प्रकार से नारी का सम्मान किया जाएगा। यह नौशाद खान कोई और नहीं है, यह वही है जिसकी तस्वीरें लगातार कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दिखाई दी हैं। कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह नजर आया है।
कमलनाथ और जिला अध्यक्ष अजय टंडन के साथ नौशाद की फोटो
बग्गा ने कहा कि नौशाद खान फोटो में कमलनाथ के साथ और वहां के स्थानीय जिला अध्यक्ष अजय टंडन के साथ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया में उसकी कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ अनेकों तस्वीरें हैं, जिनमें नौशाद खान अपने गुरु दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी के साथ दिखाई दे रहा है। उससे भी खास बात यह है कि इस नौशाद खान पर पोस्को एक्ट की धारा दर्ज हुई है, उसे कांग्रेस लेटर ऑफ एप्रिसिएशन देती है, आपराधिक कृत्य करने वाले लोगों का कांग्रेस सम्मान करती है और नारियों का अपमान करती है।
सपेरे घर में पालने का काम करती है कांग्रेस पार्टी: BJP
नेहा ने कहा कि कांग्रेस का नारी सम्मान का अभियान चल रहा है, जो कैमरे के सामने नारी सम्मान की अच्छी-अच्छी बातें करते हैं, लेकिन असल में इस प्रकार के सपेरे घर में पालने का काम कांग्रेस पार्टी करती है। इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि इसके गुरु दिग्विजय सिंह हैं, जो महिला को टंच माल कह कर संबोधित करते हैं, नौशाद खान का गुरु और संरक्षक वही कमलनाथ हैं, जो महिला को आइटम कह कर संबोधित करते हैं, इसके संरक्षक वही जीतू पटवारी हैं जो महिला को पैसा लेकर बिकने वाला बताते हैं।
कांग्रेस के इस प्रकार के कई सपेरे पूरे प्रदेश में घूम रहे: बीजेपी नेता नेहा
उन्होंने कहा कि मैं मध्य प्रदेश की महिलाओं से कहना चाहती हूं कि कांग्रेस के इस प्रकार के कई सपेरे पूरे प्रदेश में घूम रहे ऐसे कई नौशाद आपके गली मोहल्ले में कांग्रेस की तरफ से घूम रहे होंगे कृपया करके आप के निजी दस्तावेज ऐसे लोगों को ना दें। इस व्यक्ति ने फॉर्म भराने के दौरान इस प्रकार के निजी दस्तावेज आधार कार्ड लोकल एड्रेस मोबाइल नंबर यह सब लेने का काम किया है। इनसे सावधान रहें, क्योंकि कांग्रेस पार्टी वही है जिसने तंदूर कांड को रचा है, सरला मिश्रा को रचा है, जिसने महिलाओं को प्रताड़ित किया है पार्टी के अंदर भी पार्टी के बाहर भी और उन्हें संरक्षण देने का काम सदैव ही कमलनाथ जी दिग्विजय सिंह जी ने किया है।
कांग्रेस के पास अधिकार नहीं है कि गोपनीय दस्तावेज एकत्रित करें: BJP
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता बग्गा ने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस का पूरा गैंग सक्रिय है और महिलाओं की गोपनीय डिटेल जैसे उनका आधार कार्ड और मोबाइल नंबर एकत्रित कर रहा है। पहली बात तो कांग्रेस के पास अधिकार नहीं है कि गोपनीय दस्तावेज एकत्रित करें और एकत्रित करने की जिम्मेदारी जिसको दी है, अगर वही पॉस्को के अंदर जेल चला जाता है, वही नाबालिग बच्चियों या उनकी माताओं बहनों को ब्लैकमेल करता है, छेड़खानी करता है, तो क्या कांग्रेस पार्टी इसकी जिम्मेदारी अपने सर पर लेगी।
उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस के नेता जो नारियों का अपमान करते रहे हैं, वह इसकी कंटीन्यूटी करने के लिए महिलाओं के अपमान के लिए महिलाओं के दुराचार के लिए महिलाओं के साथ इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने के लिए इस प्रकार का कैंपेन चला रहे हैं। मैं पूछती हूं जब नारी सम्मान की बात हो रही है, तो यह ढकोसला क्यों उनके निजी दस्तावेज लेने की क्या आवश्यकता थी। बहुत स्पष्ट दिख रहा है, जिस तरीके से तस्वीर उपलब्ध है और लेटर ऑफ अप्रिशिएसन इस व्यक्ति को दिया गया है, जो कांग्रेस की विचारधारा प्रदर्शित कर रहा है।
मीडिया से की अपील
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने मीडिया से कहा कि नौशाद जो इस पूरे अभियान को आगे चला रहा था, आप लोग भी प्रदेश की माताओं बहनों के लिए इसे ढूंढने की सहायता करें। इस प्रकार ना जाने कितने नौशाद घूम रहे हैं, जो नारी सम्मान के नाम पर फॉर्म भरवा रहे हैं, उनकी पर्सनल डिटेल ले रहे हैं और बाद में उनके साथ छेड़खानी करके आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications