रंगीन मिजाज पंचायत सचिव की तीन पत्नियां, तीनों चुनाव मैदान में, सीईओ ने की कार्रवाई
सिंगरौली, 20 जून: जिले के जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें ग्राम पंचायत विभाग में पदस्थ रंगीन मिजाज सचिव ने तीन पत्नियां रखी थी। जिसका खुलासा होने पर सीईओ जनपद पंचायत देवसर ने उक्त सचिव को निलंबन का आदेश थमा दिया है। इस घटना से क्षेत्र में चारों ओर कयासों का बाजार गर्म है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत घोघरा के सचिव द्वारा तीन पत्नियां रखी गई है। जिसकी जानकारी होने पर यह आदेश हुआ है।
Recommended Video

कैसे हुआ खुलासा
जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपनी पत्नियों में से एक को जनपद सदस्य का चुनाव लड़ाया जा रहा है। दो पत्नियां ग्राम पंचायत पिपराखड़ से सरपंच पद की उम्मीदवार हैं।सचिव के द्वारा अपनी तीसरी पत्नी की जानकारी छिपाई गई थी।जिसकी जानकारी होने पर जनपद पंचायत देवसर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बीके सिंह के द्वारा उक्त सचिव सुखराम सिंह को निलंबन करते हुए जिला मुख्यालय में अटैच किया गया है।

क्या है नियम
नियमों के अनुसार यदि कोई भी कर्मचारी के रिश्तेदार या पदस्थ चुनाव लड़ रहे हैं तो उन्हें जानकारी अपने विभाग के विभाग प्रमुख को आवश्यक रूप से देनी होगी।इस आशय के पत्र भी सीईओ जनपद पंचायत के द्वारा विभागीय कर्मचारी को दिए जा चुके थे, बाद इसके भी ग्राम पंचायत घोघरा के सचिव के द्वारा अपने एक पत्नी की जानकारी नहीं दी गई थी जबकि पत्नी के द्वारा दाखिल नामांकन पत्र में पति के नाम के आगे सुखराम सिंह दर्ज थासीईओ के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद भी उक्त सचिव के द्वारा जवाब नहीं दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications