सीएम शिवराज ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और वहां की सियासत पर साधा निशाना, कही यह बात?
सतना, 24 जून: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना में पहली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और वहां की सियासत पर निशाना साधा। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस तो ऐसी है जो खुद भी डूबती है और दूसरे को भी डुबो देती है। उद्धव के साथ भी यही हुआ। कांग्रेस में आकर फस गए ना खुदा ही मिला न बिसाले सनम। मध्यप्रदेश में भी यही हाल है। सतना में महापौर का टिकट देने के लिए कांग्रेस को कोई प्रत्याशी नहीं मिल रहा इसलिए विधायक को उतार दिया सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि कमलनाथ का हाथ विधायक के साथ बाकी कांग्रेसी अनाथ और महाराष्ट्र निकल गए कमलनाथ।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर साधा निशाना
शिवराज ने कहा कि कांग्रेस कमलनाथ सोनिया जी एवं राहुल बाबा को जवाब देना चाहिए कि यह क्यों नहीं गरीबों को मुफ्त राशन घर इलाज की सुविधा दे पाए? जनता को कांग्रेस ने क्या दिया, इस पर जनता को भी विचार करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने मंच से भाजपा के मेयर कैंडिडेट योगेश ताम्रकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा ने जिसे प्रत्याशी बनाया है वह नेता कम समाजसेवी ज्यादा है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी कांग्रेसी प्रत्याशी को ये कह दें कि वो अपनी विधायकी चलाएं।

सतना नगरी निकाय चुनाव दूसरे चरण में
मध्यप्रदेश में नगरी निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे पहला चरण 6 जुलाई एवं दूसरा चरण 13 जुलाई को मतदान संपन्न होगा। पहले चरण के परिणाम 17 जुलाई और दूसरे चरण के परिणाम 18 जुलाई को जारी किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications