CM शिवराज ने फूड इंस्पेक्टर सहित CMO को मंच से किया सस्पेंड, शिवपुरी को नगर निगम बनाने की घोषणा
सीएम शिवराज ने आज शिवपुरी मंच से लापरवाही बरतने पर 2 अफसरों को सस्पेंड कर दिया। CM शिवराज ने नगर पालिका शिवपुरी के CMO शैलेश अवस्थी और पिछोर के फ़ूड अधिकारी नरेश मांझी को सस्पेंड कर दिया।

शिवपुरी में विकास कार्यों का लोकार्पण करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आए। सीएम ने मंच से लापरवाही बरतने पर 2 अफसरों को सस्पेंड कर दिया। सीएम ने नगर पालिका शिवपुरी के सीएमओ शैलेश अवस्थी और पिछोर के फ़ूड अधिकारी नरेश मांझी को सस्पेंड कर दिया। बता दे फ़ूड अधिकारी नरेश मांझी पर राशन की कालाबाजारी करने के आरोप लगे थे। सीएम शिवराज ने कहा कि अच्छा काम करो बेहतर काम करो मामा गले लगाएगा इस दौरान सीएम ने शिवपुरी नगर पालिका को नगर निगम बनाने की भी बड़ी घोषणा की है। इस दौरान मंच पर सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।

135 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का ई-लोकार्पण
सीएम शिवराज ने आज शिवपुरी में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत स्वीकृति पत्र के वितरण कार्यक्रम में 135 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का ई-लोकार्पण किया। सीएम ने कहा भगवान शिव की नगरी शिवपुरी है, यह नगरी अद्भुत है और विकास की दृष्टि से भी अभूतपूर्व है। पर्यटन का केंद्र भी है और अब तो फिर से शिवपुरी में टाइगर आने वाले हैं। यह मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान हमने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर प्रारंभ किया था। मुझे यह बताते हुए खुशी है कि नागरिकों को विभिन्न हितग्राही योजनाओं का शिवपुरी में 1 लाख 17 हजार लोगों को स्वीकृति पत्र दिया जा चुका है।

कूनो डैम की मिली सौगात
कार्यक्रम के दौरान शिवपुरी-कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने मंच पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास जाकर कहा महाराज कूनो डेम, इसके बाद सिंधिया ने तत्काल सीएम शिवराज सिंह से कहा। इसके बाद कूनो डेम की समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करवाने की सीएम शिवराज ने घोषणा की। घोषणा होते ही गदगद हुए कोलारस विद्यायक वीरेंद्र रघुवंशी ने मंच पर ही ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीएम शिवराज और कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के पैर छू कर आशीर्वाद लिया।

गड़बड़ और भ्रष्टाचार करने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे : CM
सीएम ने कहा कि बेहतर सेवा करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का सदैव हमने सम्मान एवं अभिनंदन किया है। लेकिन गड़बड़ और भ्रष्टाचार करने वालों को मध्यप्रदेश की धरती पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी सरकार का एक ही लक्ष्य है विकास और विकास के साथ जनता का कल्याण। हमारा संकल्प है कि जनता को कोई तकलीफ न हो और बेहतर से बेहतर सुविधाएं मिलें। लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक है। सीएम ने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है, इसमें रहने वाली जनता ही मेरी भगवान है और जनता का पुजारी शिवराज सिंह चौहान है। मुख्यमंत्री से लेकर सभी जनप्रतिनिधि एवं शासकीय अधिकारी व कर्मचारी जनता के सेवक हैं। यह शिवपुरी जिले के विकास का स्वर्णिम युग है। जो काम बरसों पहले स्व महाराज ने प्रारंभ किया था।

अमृत सरोवर योजना में बहुत अद्भुत काम
सीएम शिवराज ने कहा कि भांजे-भांजियों की जिम्मेदारी मामा शिवराज की है। मेधावी बच्चों को मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईआईटी, आईआईएम में प्रवेश मिलने पर इनकी फीस माता-पिता नहीं, बल्कि हमारी सरकार भरवाएगी। उन्होंने कहा कि मैं शिवपुरी के अधिकारी उमराव सिंह को बधाई देता हूं। इन ग्रामीण विकास और विशेषकर अमृत सरोवर योजना में बहुत अद्भुत काम किया है। यह बधाई के पात्र हैं। आज रास्ते में शिवपुरी के भाई-बहनों ने जो आत्मीय स्वागत किया, आपका यह स्नेह हमारे ऊपर कर्ज है। शिवपुरी का विकास और जनता की सेवा करके इस कर्ज को उतारने का हम प्रयास करेंगे।
ये भी पढ़ें : 'धर्मांतरण रोकने के लिए Anti-conversion law बनाया जाना चाहिए', CM Shivraj का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications