'धर्मांतरण रोकने के लिए Anti-conversion law बनाया जाना चाहिए', CM Shivraj का बड़ा बयान
एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्म परिवर्तन के मामले पर कहा कि, इस तरह के कृत्यों को रोकने के लिए एक धर्मांतरण विरोधी कानून बनाया जाना चाहिए।

राजधानी भोपाल के महाराणा प्रताप नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वनवासी कल्याण परिषद के "शैक्षणिक एवं बहुउद्देशीय कौशल विकास केंद्र" का लोकार्पण किया। साथ ही परिसर में महान स्वाधीनता सेनानी, जनजातीय नायक क्रांतिसूर्य टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण कर नमन किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्म परिवर्तन के मामले पर कहा कि, इस तरह के कृत्यों को रोकने के लिए एक धर्मांतरण विरोधी कानून बनाया जाना चाहिए। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा की, भारत एक अत्यंत प्राचीन एवं महान राष्ट्र है। हमारा हजारों साल पुराना ज्ञात इतिहास है। हमारी संस्कृति, जीवन मूल्यों व परंपराओं में जनजातीय समुदाय अभिन्न अंग है। सहज, सरल, शालीन, स्वाभिमानी, शिष्ट व संतोषी सच में जनजातीय समुदाय अद्भुत समाज है। कल की परवाह नहीं है। आज नाचेंगे, गाएंगे, मस्त रहेंगे और धरती के बिछौने पर आसमान की चादर ओढ़कर सो जाएंगे।
जमीन हथियानें वालों को दी सख्त चेतावनी
इसी के साथ सीएम शिवराज ने कहा की, पेसा कानून के प्रत्येक प्रावधान को जमीन पर उतारने के लिए हम पेसा कोर्डिनेटर्स बना रहे हैं। पेसा एक्ट किसी के विरुद्ध नहीं है। यह जनजातीय भाई बहनों के सशक्तिकरण का प्रयास है। हर साल ग्राम सभा के सामने जमीनों की जानकारी रखी जाएगी, गड़बड़ी होने पर वहीं उसका सुधार किया जाएगा। जनजातीय भाई बहनों की जमीन हथियाने के लिए जनजातीय बेटियों से शादी करने तक का कुचक्र रचते हैं कुछ लोग। ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा।
सीएम शिवराज ने कही ये बात
इसी के साथ सीएम शिवराज ने कहा की, आज मैं कल्याण आश्रम और वनवासी कल्याण परिषद से विनम्रता के साथ यह निवेदन करना चाहता हूं कि कुचक्रों को विफल करने के लिए केवल सरकार को नहीं समाज को भी और कुछ कदम उठाने की जरूरत है। आज मुझे यह कहते हुए संतोष है कि मध्यप्रदेश में सामाजिक समरसता के साथ पेसा एक्ट लागू कर दिया गया है। सीएम शिवराज ने कहा की, अगर कल्याण आश्रम और वनवासी कल्याण परिषद न होती तो हमारे जनजातीय क्षेत्र की आज क्या हालत होती? पिछले वर्षों में जो कुचक्र, षड्यंत्र और भ्रम फैलाए गए, उनको समाज से अलग करने की कोशिश की गईं, उसको विफल करने में कल्याण आश्रम और वनवासी जनजातीय कल्याण आश्रम ने अभिनंदनीय काम किया है।
ये भी पढ़े- MP : प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ली समीक्षा बैठक












Click it and Unblock the Notifications