Bhopal में लाड़ली बहनों के बीच CM Shivraj, किसी ने उतारी आरती तो किसी ने निकाली नजर
राजधानी भोपाल में सीएम शिवराज लाड़ली बहनों के बीच पहुंचे, जहां एक बहन सीएम शिवराज सिंह चौहान की नजर उतारने मंच पर पहुंच गई, जहां उसने सीएम शिवराज सिंह चौहान की नजर उतारी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल के विभिन्न वार्डों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की आवेदन प्रक्रिया हेतु आयोजित शिविर में सहभागिता कर लाड़ली बहनों के फॉर्म भरवाए तथा उनसे संवाद भी किया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, "मैं अपनी बहनों को वचन देता हूं कि जब तक मेरी सांस चलेगी, मैं बहनों की भलाई के लिए काम करता रहूंगा"। वहीं सम्मेलन में भाई, बहनों के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संवाद भी किया। इस दौरान एक बहन सीएम शिवराज सिंह चौहान की नजर उतारने मंच पर पहुंच गई, जहां उसने सीएम शिवराज सिंह चौहान की नजर उतारी।
सीएम शिवराज ने कही ये बात
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना सम्मेलन के दौरान कहा की, मेरी बहनों की जिंदगी बदल जाए, तो मेरा जीवन सार्थक हो जाएगा। भाई अपनी बहन को राखी में राखी बांधने पर कुछ न कुछ उपहार देता है। मैंने सोचा कि साल में एक बार क्यों हर महीने बहनों को उपहार मिले। इसलिए मैंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई। इस योजना में हर माह बहनों के खाते में 1 हजार रुपए डाले जाएंगे। हमने बहनों को स्थानीय निकाय के चुनाव में 50 प्रतिशत सीट रिजर्व कर उन्हें राजनीति में सशक्त बनाया। पुलिस की भर्ती में 30 प्रतिशत पद बेटियों को मौका देने का निर्णय लिया।
अब तक इतने फॉर्म भरे गए
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, स्व-सहायता समूह से जुड़ीं हमारी एक-एक बहनों की कम से कम 10 हजार रूपए महीना आमदनी हो, यही हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अब तक 1 करोड़ 20 लाख फॉर्म भरे जा चुके हैं। बेटी अगर मेडिकल, इंजीनियरिंग में जाएगी तो उसकी फीस माता-पिता नहीं, सरकार भरवाएगी। भगवान से मेरी एक ही प्रार्थना है कि बहनों की जिंदगी में कोई दु:ख मत रहने देना, जब तक मेरी सांस चलेगी, बहनों की बेहतरी के लिए काम करता रहूंगा। बता दें कि इन दिनों प्रदेश भर में लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं के फॉर्म भरे जा रहे हैं, जहां आवेदन करने वाली महिलाओं को मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 1 हजार रूपए प्रति माह की राशि दी जाएगी।
ये भी पढ़े- MP: 30 अप्रैल तक भरे जाएंगे Ladli behna yojna के फॉर्म, आखिरी दिन रविवार को भी जमा होंगे आवेदन












Click it and Unblock the Notifications