MP: 30 अप्रैल तक भरे जाएंगे Ladli behna yojna के फॉर्म, आखिरी दिन रविवार को भी जमा होंगे आवेदन
लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल को रविवार होने के बावजूद आवेदन ऑनलाइन किये जायेंगे। ताकि कोई भी पात्र बहना योजना का लाभ लेने से चुके नहीं।

Recommended Video

मध्यप्रदेश में इन दिनों लाडली बहना योजना को लेकर उत्साह नजर आ रहा है, जहां महिलाएं लाडली बहना योजना के अंतर्गत अपने-अपने फॉर्म जमा करती नजर आ रही हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजनान्तर्गत पात्र बहनाओं को 10 जून से प्रतिमाह 1-1 हजार रुपये सीधे बैंक खातें में प्रदाय होंगे। इस योजना का शुभारंभ 5 मार्च को भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ऑनलाइन किये गए पहले आवेदन से हुआ। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल को रविवार होने के बावजूद आवेदन ऑनलाइन किये जायेंगे। ताकि कोई भी पात्र बहना योजना का लाभ लेने से चुके नहीं।
अब तक इतने फॉर्म हुए जमा
लाड़ली बहना के पोर्टल से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 619 ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में 2 लाख 87 हजार 404 बहनाओं के आवेदन ऑनलाइन किये गए हैं। जो अनुमानित लक्ष्य 2 लाख 63 हजार से अधिक आवेदन ऑनलाइन हुए हैं। इनमें 2 लाख 15 हजार 109 आवेदन आधार लिंक खातें है तथा 2 लाख 9 हजार 605 खाते डीबीटी सक्रिय खाते है। गुरुवार 2765 आवेदन ऑनलाइन किये गए हैं। योजनानुसार 1 मई को अंतिम सूची जारी होगी। 1 मई से 15 मई तक आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि निर्धारित है तथा 16 से 30 मई तक आपत्तियों का निराकरण और पुनः 31 मई को अंतिम सूची जारी होगी 10 जून को बैंक खातों के माध्यम से राशि प्राप्त होगी।
लाडली बहना योजना को लेकर उत्साह
लाडली बहना योजना को लेकर मध्यप्रदेश में अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है, जहां महिलाएं लाडली बहना योजना के लिए अपने-अपने आवेदन करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं प्रदेश के ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में महिलाओं तक लाडली बहना योजना की आवेदन भरने का लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी अमला भी अलर्ट नजर आ रहा है, जिसका उदाहरण है कि प्रदेश के खरगोन जिले में दिन तो दिन, बल्कि रात में भी लाडली बहना योजना के आवेदन फॉर्म महिलाओं से भराए जा रहे हैं। लाडली बहना योजना के आवेदन के लिए महिलाओं की लंबी कतारें आवेदन स्थल के आस-पास लगी नजर आ रहे हैं, जहां महिलाएं पूरे उत्साह के साथ लाडली बहना योजना के लिए आवेदन करती नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़े- Barwani को मिलने जा रही FM रेडियो की सौगात, PM MODI वर्चुअली करेंगे शुभारंभ












Click it and Unblock the Notifications