CM शिवराज ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के बाद कहा- आजादी तो मिली, लेकिन अखंड भारत नहीं मिला

Bhopal CM Shivraj News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भोपाल के लाल परेड मैदान पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते हुए कहा कि क्रांतिकारियों की त्याग, तपस्या और बलिदान के कारण भारत आजाद हुआ। लेकिन एक कसक हमारे सीने में आज भी है। आजादी तो मिली अखंड भारत नहीं मिला।

सीएम शिवराज ने कहा कि भारत के टुकड़े कर दिए गए यह ऐतिहासिक भूल है। 'एक और ऐतिहासिक भूल मेरी नजर में है। उस समय कश्मीर की आजादी के लिए हमारी सेना लड़ रही थी। अचानक युद्ध विराम हो गया। बाद में कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान में रह गया भारत के कश्मीर में धारा 377 लगाकर इसे भारत के साथ एक नहीं होने दिया गया। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस धारा को खत्म कर दिया गया है। एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे' के संकल्प को पूरा किया गया है।

CM Shivraj Singh Chouhan hoisted the flag on Independence Day in 77 at Lal Parade Ground

सीएम शिवराज ने कहा कि दुनिया को आदर्श देने वाला हमारा देश आपसी मतभेदों के कारण बीच में गुलामी का शिकार हुआ। पहले मुगल, फिर अंग्रेजों के आक्रमण हुए। तब भी भारत ने अपनी संस्कृति, दर्शन, परंपरा को नहीं छोड़ा। भारत की आत्मा मारी नहीं हमारे महापुरुष संघर्ष करते रहे। भाषण से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया। ओपन जीप में परेड की सलामी ली। इसके बाद कार्यक्रम में पुलिस और होमगार्ड के जवानों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री जन आवास योजना

लाल परेड मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के निर्धन परिवारों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मेरी बहनों एवं भाइयों, आज हम फैसला कर रहे हैं आवास प्लस में जिनके नाम नहीं हैं, उन गरीबों के लिए "मुख्यमंत्री जन आवास योजना" बनाई जाएगी। जो नाम छूट गए हैं, उनका सर्वे कर नई सूची में उन्हें जोड़ा जाएगा और उन सबको नि:शुल्क पक्का मकान देने का काम हमारी सरकार करेगी।

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के भरेंगे 25 हजार पद

सीएम शिवराज ने कहा कि मंच से मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाया। उन्होंने कहा, 'ऐसे परिवार, जो इनकम टैक्स नहीं देते और जिन्हें दूसरी किसी योजना से इलाज का लाभ नहीं मिल रहा, उन्हें भी आयुष्मान भारत में शामिल करेंगे। जल्द पूरे प्रदेश में 5G सेवा शुरू होगी। सरकारी स्कूल के शिक्षकों के 25 हजार पद भरे जाएंगे। हर विकास खंड मुख्यालय में 30 बिस्तरों का अस्पताल होगा। चित्रकूट में वनवासी रामलोक, ओरछा में रामराज लोक, महेश्वर में अहिल्या लोक, दतिया में पीतांबरा लोक, भोपाल में महाराणा प्रताप लोक बनेंगे।' उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना चुनाव की वजह से नहीं, यह अंतरात्मा की आवाज है।

भारत ने हजारों साल पहले दुनिया को एकता का दिया संदेश

इंडिया का इतिहास 75 साल पुराना नहीं है। जब दुनिया के विकसित देशों में सभ्यता का सूर्य उदय नहीं हुआ था, तब हमारे देश में वेदों की रचना हो गई थी। भारत ने दुनिया को हजारों साल पहले ही एकता का संदेश दिया। हमारे ऋषि कहते थे- एकम सत्यम विप्रा बहुधा वदंति, यानी- सत्य एक है, बुद्धिमान अलग-अलग तरीके से इसे कहते हैं। यह वो धरती है, जहां सत्य मेवजयते का उद्घोष हुआ। इस धरती ने हजारों साल पहले कहा कि सारी दुनिया ही एक परिवार है। धर्म की जय यानी अच्छाई की जय, अधर्म का नाश यानी बुराइयों का नाश हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+