MP News: सनातन धर्म और ओबीसी वर्ग को लेकर सीएम शिवराज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की चुनावी जनसभा से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मध्यप्रदेश में है, इधर उधर की बात करते है। राहुल गांधी बताए कांग्रेस ने नेहरूजी से लेकर मनमोहन सिंह जी तक तक कितने ओबीसी प्रधानमंत्री बनाए और पंडित रवि शंकर शुक्लजी से लेकर दिग्विजय सिंहजी तक कितने ओबीसी मुख्यमंत्री बनाए मध्य प्रदेश में।

वहीं इंडिया गठबंधन के सवाल को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि जब इंडी गठबंधन के नेताओं ने सनातन का अपमान किया और राहुल गांधी चुप रहे। क्या यह उनकी मौन स्वीकृति है।

CM Shivraj targets Rahul Gandhi regarding Sanatan Dharma and OBC category

सीएम ने कहा कि जब इंडी गठबंधन के लोगों ने माता बहनों का अपमान किया राहुल गांधी चुप रहे। जब दलितों का अपमान किया तो राहुल गांधी चुप रहे क्या यह उनकी मौन स्वीकृति है।

इंडी गठबंधन के सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तो विधानसभा में ऐसी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है कि, सुना भी नहीं जा सकता है। मैं कन्या पूजन करता हूं तो कांग्रेस को ये नाटक-नौटंकी लगता है। कन्या पूजन करना नाटक नौटंकी है क्या..? इनके बयानों से ही इनकी घटिया मानसिकता का पता चलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+