शिवपुरी में कार्यकर्ता सम्मेलन में CM Shivraj singh chauhan बोले, कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत

शिवपुरी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत: CM शिवराज

देश में कई राजनैतिक दल है लेकिन उसमें बीजेपी की एक अलग पहचान है। यह पहचान किसी के कारण है तो वह हमारे विचार और हमारे कार्यकर्ताओं के कारण। बीजेपी की सबसे बडी ताकत उसके कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं के ताकत के बल पर ही आज नागालैण्ड और त्रिपुरा जैसे राज्यों में भाजपा की विराट विजय हुई है। आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी। ये बात सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को शिवपुरी के रंगमहल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश शासन की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, विजय शाह, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, सांसद कृष्णपालसिंह यादव, संभाग प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, प्रदेश मंत्री केशवसिंह भदौरिया मंचासीन थे।

मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा : शिवराज सिंह

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जितनी अच्छी तरह से जनसेवा का काम कर रही है। उतनी अच्छी सरकार कांग्रेस ने कभी नहीं चलाई। 14 महीने के लिए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई थी, तो इन्होंने संबल योजना, बेटियों के लिए साइकिल योजना, कन्यादान योजना, लैपटाप सहित भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी सभी योजनाओं को बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार महा झूठी सरकार थी। सत्ता में रहते हुए उसने सिर्फ समाज के हर वर्ग से झूठ बोलने का काम किया।

शिवपुरी में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन

सीएम शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया में भारत का मान, सम्मान और प्रतिष्ठा बढी है। दुनिया में चारों ओर सिर्फ भारत का नाम हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की दिग्विजय सरकार में 21 हजार करोड़ रूपए का बजट होता था। आज भाजपा 3 लाख 14 हजार करोड़ रूपए का बजट लेकर आई है। कांग्रेस के शासन काल में प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रूपए हुआ करती थी। आज भाजपा सरकार में यह बढ़कर 1 लाख 42 हजार रूपए हो गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछते हुए कहा कि जितनी शानदार सड़के भाजपा सरकार ने बनाई क्या कभी कांग्रेस ने बनवाई थी क्या ? उन्होंने कहा कि अब जल जीवन मिशन से हर घर में पाइप लाइन से नल से पानी मिलेगा, एक तरफ जहां इंफ्रा स्ट्रक्चर के लिए काम हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सीएम जनसेवा अभियान के तहत गांव-गांव में शिविर लगाकर जन समस्याओं का समाधान हो रहा है।

कार्यकर्ता संकल्प लें शिवपुरी की पांचों विधानसभा भाजपा जीतेगी: विष्णुदत्त शर्मा

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन कार्यकर्ता सम्मेलन ही नहीं शक्ति सम्मेलन है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब त्रिपुरा जैसे राज्य में भाजपा को 1 प्रतिशत वोट मिलता था। आज उसी त्रिपुरा में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार है। नागालैंड के अंदर जहां अलगाववादी व आतंकियों का प्रभाव होता था, वहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बलिदान देकर विचार को मजबूत किया। आज उस नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। श्री शर्मा ने कहा कि देश के 16 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+