Bhopal News: भोपाल में PM मोदी के 27 जून के दौरे को लेकर CM शिवराज ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Bhopal CM News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने आज भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के 27 जून के दौरे और उनके कार्यक्रमों की तैयारियों का निरीक्षण किया। सीएम शिवराज मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे। वहां उन्होंने प्रधानमंत्री के पार्टी कार्यकर्ताओं के संवाद कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने वहां सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री शिवराज ने प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो मार्ग के सुरक्षा इंतजामों के बारे में पुलिस अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रोड शो के दौरान नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।

CM Shivraj singh chauhan inspected the venue of PM Modis visit to Bhopal on June 27

सीएम शिवराज ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान रेलवे यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रधानमंत्री श्री मोदी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 27 जून को भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस मौके पर नागरिकों को संबोधित भी करेंगे। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सांसद श्री वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, जनप्रतिनिधि और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

PM मोदी की कार्यक्रम के लिए अफसरों को जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भोपाल में 27 जून को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन एवं मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम प्रस्तावित है। कलेक्टर आशीष सिंह ने कार्यक्रम को देखते हुए कानून व्यवस्था के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। आदेशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ऋतुराज सिंह, अनुविभागीय अधिकारी हुजूर आकाश श्रीवास्तव, एसडीएम कोलार बृजेश शर्मा, कार्यपालक मजिस्ट्रेट आदित्य जांघेला, नायब तहसीलदार हुजूर सोनिया परिहार को कार्यक्रम स्थल मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के समन्वय अधिकारी एवं सहायक समन्वय अधिकारी एवं मनोज वर्मा को लाल परेड मैदान हेलीपैड स्थल के प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी हरेंद्र नारायण, एसडीएम शहर व्रत जमील खान को रानी कमलावती रेलवे स्टेशन के समन्वय अधिकारी एवं सहायक समन्वय अधिकारी बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+