CM Shivraj ने सहरिया, बैगा और भारिया जनजाति के हितग्राहियों के खातों में 24 करोड़ 11 लाख रुपये किए ट्रांसफर

CM शिवराज सिंह चौहान ने आज सीएम हाउस से सिंगल क्लिक के माध्यम से सहरिया, बैगा एवं भारिया जनजाति के हितग्राहियों के खातों में आहार अनुदान की 24 करोड़ 11 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की।

शिवराज ने आदिवासी हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर की राशि

मध्य प्रदेश सरकार लगातार आदिवासियों के हित में जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिससे आदिवासी जातियों को सशक्त बनाया जा सके। इसी के क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास से सिंगल क्लिक के माध्यम से सहरिया, बैगा एवं भारिया जनजाति के हितग्राहियों के खातों में आहार अनुदान की 24 करोड़ 11 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की। इस मौके पर सीएम शिवराज ने कहा कि कई बार गरीबी के कारण हम अपने बच्चों के भोजन की सभी जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते थे, इसलिए 2017 में मैंने मुख्यमंत्री आहार अनुदान योजना शुरू की और हर महीने बहनों के खाते में ₹1 हजार रुपए डाले जा रहे हैं। मेरी बहनों सरकार आपकी है, मुख्यमंत्री आपका भैया है। जनजातीय बहनों की भलाई में हम कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

पशु भैंस या गाय के लिए 90% पैसा सरकार देगी: CM

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे सहरिया, बैगा एवं भारिया बहनों को दो पशु भैंस या गाय मिले। जिसका दूध बेचकर वह अपनी आमदनी बढ़ा सकें। इसमें 90% पैसा सरकार देगी। सीएम ने कहा कि ऐसे परिवार जिनके पास रहने की जमीन नहीं है, उनको भूखण्ड देंगे और बाद में उस पर घर बन जाए, इसका भी प्रयास करेंगे। मुझे खुशी है कि मेरी बैगा, भारिया, सहरिया बेटियां पढ़-लिखकर आगे बढ़ रही हैं। मेरी बहनों, आपकी जिंदगी बदलना आपके इस भाई का लक्ष्य है। आपका परिवार सुखी रहे, ठीक से चले, बच्चे स्वस्थ रहें और आप आगे बढ़ें, इसलिए हम अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के खाते में आहार अनुदान योजना का पैसा अंतरित किया गया है। मुझे विश्वास है कि मेरी बहनें इस पैसे का सही उपयोग करेंगी।

बदनावर तहसील में न्यू जील फैशनवियर का किया वर्चुअल भूमिपूजन

इसके अलावा सीएम शिवराज सिंह चौहान आज धार जिले की बदनावर तहसील में न्यू ज़ील फैशनवियर की इकाई का निवास से वर्चुअल माध्यम से भूमिपूजन किया। सीएम ने बताया कि एक ऐसी इंडस्ट्री जिसकी पूरे देश में दुनिया में साख है, बदनावर में शुरू हो रही है। यहां बनने वाली वस्तुएं पूरी दुनिया में एक्सपोर्ट होंगी और विदेशी मुद्रा भारत आएगी। साथ ही 12 हजार लोगों को इससे रोजगार मिलेगा। इस इकाई के कारण इस क्षेत्र की स्थिति में अभूतपूर्व बदलाव आएगा। प्रत्यक्ष रोजगार तो मिलेगा ही, साथ ही अप्रत्यक्ष रूप से अनेक रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

Recommended Video

    SC-ST के लिए CM शिवराज की बड़ी सौगात,औद्योगिक क्षेत्र में 20%भूमि आरक्षित

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+