भोपाल में खराब सड़कों को लेकर अधिकारियों पर बरसे CM Shivraj, बोले- रोज अखबार में गड्ढों की खबर पढ़ता हूं

CM शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने भोपाल की सड़कों की स्थिति की समीक्षा की और रखरखाव के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सीएम शिवराज अधिकारियों पर जमकर बरसे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने आज मॉर्निंग मीटिंग में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर भोपाल की सड़कों की स्थिति की समीक्षा की और रखरखाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सीएम शिवराज अधिकारियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मैं अचानक भोपाल की सड़कों पर निकल गया। हमीदिया और शाहजहांनाबाद सड़कों की दुर्दशा देखकर मुझे सच में बहुत बुरा लगा। जब राजधानी में यह हाल है, तो बाकी जगह क्या हालत होगी ? सीएम ने कहा कि रोज सुबह मैं अखबार में गड्ढों की खबर पढ़ता हूं। भोपाल में ये हाल है तो प्रदेश में क्या होगा ?

Recommended Video

    भोपाल में खराब सड़कों को लेकर अधिकारियों पर बरसे CM Shivraj

    एक पखवाड़े के बाद पुन: सड़कों का निरीक्षण करूंगा : CM

    एक पखवाड़े के बाद पुन: सड़कों का निरीक्षण करूंगा : CM

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भोपाल की सड़कों को तुरंत दुरूस्त किया जाए। सड़कों के रखरखाव के लिए नगर निगम और पीडब्ल्यूडी परस्पर समन्वय कर कार्य करें। सीएम शिवराज ने कहा कि सीवरेज और पानी की पाईप लाइन के लिए खोदी गई सड़कों का रेस्टोरेशन जिन ठेकेदारों ने नहीं किया है, उन पर कार्यवाही की जाए। मैं एक पखवाड़े के बाद पुन: सड़कों का निरीक्षण करूंगा। बैठक में बताया गया कि तुलनात्मक रूप से अधिक वर्षा के कारण सड़कें प्रभावित हुई हैं।

    सीएम ने ठेकेदार पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश

    सीएम ने ठेकेदार पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश

    सीएम शिवराज ने अधिकारियों से कहा कि कल रात मैं भोपाल की सड़कों पर निकला था। हमीदिया रोड और शाहजहानाबाद साथ अन्य इलाकों से गुजरा। वहां की सड़कों की दुर्दशा देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। सड़कों की इतनी दुर्गति होगी मैंने कल्पना नहीं की थी। अखबार गड्ढों की खबरों से भरे पड़े हैं। क्या मैं रोज गड्ढों की खबरें ही पड़ता रह । ऐसा थोड़ी चलेगा। हम आक्रमण क्यों हैं। समय पर काम शुरू क्यों नहीं करते। कुछ दिक्कत हो तो मुझसे कहो। यह मुझे ठीक नहीं लगा। 15 दिन बाद उन्हीं सड़कों पर फिर से निकलूंगा। इसके साथ ही उन्होंने सड़कों का रेस्टोरेशन नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने ठेकेदार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कई सड़कें तो इनमें ऐसे ही जिनका निर्माण कुछ महीने पूर्व भी हुआ है।

    कांग्रेस ने सीएम की ली चुटकी

    कांग्रेस ने सीएम की ली चुटकी

    मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों पर नाराजगी के बाद कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने सीएम की चुटकी लेते हुए कहा कि पाँव-पाँव वाले भैया वैसे तो आजकल सड़कों पर चलते नहीं है , हवा में ही उड़ते है। अब वो कह रहे है कि "वो तो मैं अचानक से भोपाल की सड़कों पर निकल गया तो देखा बहुत बुरी दुर्गति है। मामाजी आप सड़कों पर चलो तो सही , देखो पूरे प्रदेश की यही हालत है। सड़के गड्डों से भरी पड़ी है। सलूजा ने कहा कि अब जिंदगी 18 सालों से प्रदेश में सरकार है वह खुद इस सच्चाई को स्वीकार कर रहे हैं कि राजधानी की सड़कों की यह हालत है तो पूरे प्रदेश में क्या होगी खुद कह रहे हैं कि हम अकर्मण्य क्यों है। यह कौन के पास है रोड मामा जी आप तो बस सड़कों पर चलना शुरू कर दें, सारी वास्तविकता आपको दिख जाएगी।

    MP की सड़कें तो वाशिंगटन से भी अच्छी हैं फिर गड्ढे कैसे?

    MP की सड़कें तो वाशिंगटन से भी अच्छी हैं फिर गड्ढे कैसे?

    गौरतलब है कि सीएम शिवराज अमेरिका में मध्य प्रदेश की सड़कों की तुलना वॉशिंगटन की सड़कों से कर चुके हैं। ऐसे में राजधानी की सड़कों की ऐसी हालत होने पर मुख्यमंत्री का अधिकारियों पर नाराज होना लाजमी है। शिवराज सरकार के मंत्री भी कई बार प्रशासनिक अधिकारियों पर आरोप लगाते रहते हैं कि शासन तो अपना काम कर रहा है, लेकिन प्रशासन के स्तर पर अधिकारी शासन की योजनाओं पर ध्यान नहीं देते। भोपाल की खराब सड़कों के लिए पीडब्ल्यूडी नगर निगम को जिम्मेदार बताता है। वहीं नगर निगम PWD पर जिम्मेदारी छोड़ अपना पल्ला झाड़ लेता है। इसलिए आज बैठक में मुख्यमंत्री अधिकारियों पर जमकर बरसे।

    गोवर्धन पूजा मात्र कर्मकांड नहीं है, यह प्रकृति की पूजा और धरती को बचाने का महाअभियान है : CM

    गोवर्धन पूजा मात्र कर्मकांड नहीं है, यह प्रकृति की पूजा और धरती को बचाने का महाअभियान है : CM

    सीएम शिवराज ने काह कि 5000 वर्ष पहले भगवान श्रीकृष्ण ने बृजवासियों से गोर्वधन पूजा का आह्वान किया था। वह हमें शुद्ध पर्यावरण व हमारी गायों को घास देता है। उसके पेड़ों से हमें फल प्राप्त होते हैं। जो हमें कुछ देता है वह हमारे लिए देवता है। हमें उसके प्रति कृतज्ञता प्रकट करनी चाहिए और उसकी पूजा करनी चाहिए। आज की परिस्थिति में आधुनिक संदर्भ में गोवर्धन पूजा पहले से ज्यादा प्रासंगिक हो गई है क्योंकि आज जैसा ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज का खतरा है, वैसा पहले कभी नहीं रहा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+