CM शिवराज का बड़ा ऐलान, कहा- सरकार खुद ग्राम पंचायत में जाकर लेगी आवेदन, समस्या का होगा समाधान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने फैसला किया है कि अलग-अलग योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। सरकार खुद ग्राम पंचायत में जाकर आवेदन लेगी और समस्याओं का समाधान करके
भोपाल,21 सितंबर। हडोल में जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने फैसला किया है कि अलग-अलग योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। सरकार खुद ग्राम पंचायत में जाकर आवेदन लेगी और समस्याओं का समाधान करके जनता को सुविधाएं देगी। बता दे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन दिवस 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान चला रहे हैं।
Recommended Video

ग्रामीणों के लिए किया बड़ा ऐलान
शहडोल के ग्राम कोटमा में 'मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान' के अंतर्गत आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे और विभिन्न योजनाओं का हितलाभ पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया। इस मौके पर सीएम शिवराज ने ग्रामीणों के लिए बड़ा ऐलान किया उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को सरकारी ऑफिसों का चक्कर नहीं लगाना होगा, सरकार खुद हर ग्राम पंचायत में जाएगी और आवेदन लेगी और समस्याओं का समाधान करके जनता को सुविधाएं देगी। आपने आज जो आवेदन दिये हैं, उन आवेदनों का परीक्षण होगा और सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

सीएम ने किसानों से की अपील
मुख्यमंत्री सीएम शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और सीएम किसान कल्याण योजना का लाभ जिन किसान भाई-बहनों को नहीं मिल रहा है, उनसे मेरा आग्रह है कि अपना आवेदन दे दें, ताकि योजना का लाभ दिया जा सके। लाडली लक्ष्मी योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री मातृ वंदना, पीएम गरीब कल्याण, मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा और उज्ज्वला आदि समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को प्राप्त हो, यही 'मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान' का उद्देश्य है।

कांग्रेस ने 1947 में सत्ता की चाह में भारत को तोड़ने का किया काम : सीएम शिवराज
शहडोल में बीजेपी द्वारा आयोजित जनसभा में सीएम शिवराज ने कहा कि सरकार बनी, तो शहडोल को संभाग बनाकर विकास को गति देने और मेडिकल कॉलेज देने का भी काम हमने किया है। कांग्रेस के राहुल बाबा आज भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, इसी कांग्रेस ने 1947 में सत्ता की चाह में भारत को तोड़ने का काम किया। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है और पूरे भारत में कांग्रेस को लोग छोड़ छोड़कर जा रहे हैं। रोटी, कपड़ा, मकान और पढ़ाई, लिखाई व दवाई का इंतजाम हर गरीब के लिए करने के लिए हम कार्य कर रहे हैं। 'मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान' के माध्यम से सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ मिले, हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं। जिन गरीबों के पास रहने की जमीन नहीं है, उनको मुख्यमंत्री आवासीय भू-खण्ड अधिकार योजना के अंतर्गत भूखण्ड देकर रहने की जमीन का मालिक बनाएंगे।

शहडोल को मेडिकल कॉलेज बीजेपी सरकार ने दिया : CM
सीएम शिवराज ने कहा कि शहडोल को मेडिकल कॉलेज दिया तो बीजेपी की सरकार ने दिया। आप कल्पना कीजिए कि कोविड के समय अगर मेडिकल कॉलेज नहीं होता तो जनता की हालत क्या होती। हमने मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना बनाई, ताकि गरीब के बच्चे भी पढ़-लिखकर डॉक्टर, इंजीनियर और अधिकारी बन सकें। मेरे बच्चों मन लगाकर तुम केवल पढ़ाई करो, तुम्हारी शिक्षा की राह में कोई बाधा नहीं आने दूंगा।
सीएम ने कहा कि शहडोल में विकास के जितने चिह्न दिखाई दे रहे हैं, यह सारे के सारे भाजपा की सरकार ने स्थापित किए हैं। कांग्रेस तोड़ती है, भारतीय जनता पार्टी जोड़ती है। मेरे बच्चों, तुम नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनो। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में हमारे युवा बेटे-बेटियों को बैंक लोन देगा और इसकी गारंटी हमारी सरकार देगी एवं ब्याज पर सब्सिडी भी देगी। मेरे भाइयों-बहनों, हम शहडोल को ग्रीन, स्मार्ट और हाईटेक बनायेंगे। आधारभूत ढांचों के विकास से लेकर आपके जीवन को सुगम बनाने वाले प्रत्येक कार्य को पूर्ण करने में हमारी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications