MP News: शिवराज सरकार 10 दिन में देगी ओलावृष्टि का मुआवजा, सात दिन में होगा सर्वे
सीएम ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि हर हाल में क्षति सर्वेक्षण का कार्य 7 दिनों में पूरा कर लिया जाए और अगले 10 दिनों में किसानों को आर्थिक सहायता उनके बैंक खातों में पहुंचा दी जाए।

मध्य प्रदेश में बीते दिनों कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ हैं। किसान परेशान हैं। शिवराज सरकार ने किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 7 दिन में सर्वे पूरा करने और 10 दिन के भीतर मुआवजा राशि का वितरण शुरू करने के निर्देश दिये हैं। सीएम शिवराज सिंह ने बैठक में वर्चुअल रूप से विकास यात्रा की फीडबैक को संबोधित करते हुए कहा कि 7 दिन में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे पूरा कर 10 दिन में राहत राशि का वितरण प्रारंभ कर दिया जाए। बैठक में उन्होंने कहा कि खरीफ फसलों के लिए उर्वरकों का अग्रिम भण्डारण किया जाए।
शिवराज ने यह भी कहा कि समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने में किसान भाइयों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। समय पर भुगतान करना भी सुनिश्चित करें। गर्मी में पेयजल व्यवस्था बेहतर व सुचारू बनी रहे। दैनिक जलापूर्ति के लिए जहां पेयजल परिवहन की व्यवस्था करनी है, उसकी तैयारी पहले से ही पूरी कर ले।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकास यात्राएं व्यवस्थित और अभूतपूर्व तरीके से हुई हैं। सरकार की यात्रा में समाज शामिल हुआ है। सभी 230 विधानसभाओं में यात्राएं निकाली गईं। यात्रा की सभी जगह प्रशंसा हुई है। कलेक्टर ने कई नवाचार किए हैं। यात्रा का स्वरूप अद्भुत था। सीएम शिवराज ने यात्रा की सफलता के लिए सभी को बहुत धन्यवाद दिया। सीएम शिवराज ने कहा कि यात्रा का फॉलोअप होना चाहिए। इस दौरान मिली कमी को पूरा किया जाए जो काम बाकी रह गए हैं उसे भी पूर्ण करें। यात्रा तभी उत्तम होगी। जब सभी काम पूरे होंगे। यात्रा का प्रतिवेदन भिजवाया जाए ताकि कमियों को दूर किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications