CM मोहन यादव का बड़ा बयान: 'टोल पर वसूली होती थी, सरकार ने बंद की; करप्शन को बर्दाश्त नहीं करेंगे'

MP News: भोपाल में आयकर विभाग और लोकायुक्त द्वारा किए गए बड़े छापेमारी अभियान के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस छापेमारी में 235 किलो चांदी, 52 किलो सोना और 8 करोड़ रुपये की नगदी बरामद की गई है, जिनका कनेक्शन आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा से जुड़ा हुआ पाया गया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि सौरभ शर्मा ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर पिछले एक साल में 100 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन किया है।

CM Mohan Yadav statement Toll was collected the government stopped it corruption

सीएम डॉ मोहन यादव का कड़ा बयान

इस छापेमारी को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। सीएम ने यह भी कहा, "हम किसी भी हालत में करप्शन को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इसमें जिस स्तर पर भी कार्रवाई करनी है, लगातार हमारी सरकार द्वारा की जा रही है और करती रहेगी।" उन्होंने यह भी साफ किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन की दिशा में निरंतर कदम बढ़ा रही है और सभी प्रकार के विकास कार्यों में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आने दी जाएगी।

जुलाई में बंद की गईं आरटीओ चेक पोस्ट

मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में जुलाई में किए गए एक अहम कदम का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक जुलाई से मध्य प्रदेश की अंतरराज्यीय सीमाओं पर स्थित परिवहन जांच चौकियों (RTO चेक पोस्ट) को बंद कर दिया गया था। इस फैसले के तहत अब रोड सेफ्टी और इंफोर्समेंट चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 45 चेक पॉइंट तैयार किए जाने तक मोबाइल यूनिट द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और भ्रष्टाचार को रोका जा सके।

भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की निर्णायक कार्रवाई

इस छापेमारी और उसके बाद के घटनाक्रम ने सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी रुख को और स्पष्ट कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के बयान से यह साफ है कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी स्तर पर सख्त कार्रवाई करने में पीछे नहीं हटेगी। इसके अलावा, सौरभ शर्मा और उसके द्वारा किए गए अवैध लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों के खुलासे से अब राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई और तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+