Bhopal News: CM मोहन यादव ने गांव चलो अभियान के तहत गांधी नगर में किया दीवार लेखन, कार्यकर्ता का निभाया धर्म

Bhopal News: सीएम ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से लेकर पार्टी के हर कार्यकर्ता तक, सभी को उनके संघर्षों और कार्यों के लिए समर्पित देखा जाता है। पार्टी के अभियानों का हिस्सा बनकर मैंने भी दीवार पर लिखाई की है और इसके लिए मुझे गर्व है कि मैंने अपने कार्यकर्ता धर्म को पूरा किया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस बारे में शनिवार को गांधीनगर मंडल वार्ड क्रमांक 6 के बूथ क्रमांक 56 के लालघाटी चौराहे के ओवर ब्रिज पर दीवार लेखन करने के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान ये बात कही।

CM Mohan Yadav did wall writing in Gandhi Nagar under Gaon Chalo campaign, performed duty of a worker

देश भर में चल रहा अभियान

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर देश भर में 'फिर एक बार मोदी सरकार' अभियान चल रहा है, जिसके अंतर्गत देशभर में दीवार लेखन किया जा रहा है। हमें पार्टी का प्रचार भी करना है और स्वच्छता का ध्यान भी रखना है। इसलिए हमने एक निजी दीवार पर उसके मालिक की सहमति से दीवार लेखन किया है। इस अभियान में शामिल होकर दीवार लेखन करने पर मुझे प्रसन्नता है और मैं सभी पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को इस अभियान के लिए बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

शुभंकर साबित होंगे प्रधानमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सौभाग्यशाली हैं कि कल प्रधानमंत्री जी झाबुआ आ रहे हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ता और प्रदेश की 8.5 करोड़ जनता उनके आगमन की प्रतीक्षा में है। हम सभी मध्य प्रदेश की धरती पर उनका स्वागत करते हैं। डॉ. यादव ने कहा कि कल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि भी है, जिनके पाथेय पर चलते हुए प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत दुनिया में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा हम सभी के लिए शुभंकर साबित होगी। दीवार लेखन के दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी साहित जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+