राजौरी में शहीद हुए 3 जवानों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू के राजौरी स्थित सेना कैम्प पर हुए कायराना आतंकी हमले की घटना पर दु:ख व्यक्त किया है
भोपाल,11 अगस्त। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू के राजौरी स्थित सेना कैम्प पर हुए कायराना आतंकी हमले की घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने घटना में शहीद हुए जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान देने और उनके परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सेना के कैम्प पर हुए आतंकी हमले को नाकाम कर आतंकियों को मार गिराने वाले वीर जवानों पर राष्ट्र को गर्व है। सेना के जवानों से ही देश का गौरव और सम्मान बढ़ता है। ये जवान मजबूत दीवार की भांति अडिग रहकर हमलों को बर्दाश्त करते हैं। इन जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
बता दे कि राजोरी में भारतीय सेना के जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। जानकारी के अनुसार भारतीय सेना के 3 जवान शहीद हुए हैं वहीं 5 जवान घायल हुए। आतंकवादी रजौली में आर्मी के कैंप में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जिसे नाकाम करते हो भारतीय सेना ने जबरदस्त जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया।
बता दे इसी तर्ज पर आतंकियों नहीं 18 सितंबर 2016 को जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय में घुसकर सो रहे भारतीय जवानों पर हमला किया था। आतंकवादियों ने सेना के 16 जवानों पर गोलियां बरसा दी थी। जिसमें 16 जवान शहीद हो गए थे, लेकिन इस बार भारतीय सेना ने आतंकियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया।












Click it and Unblock the Notifications