60 करोड़ के नए विमान में सफर करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, 575 किमी प्रति घंटा रफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद के लिए नया विमान खरीदा है। 60 करोड़ रुपए का यह विमान 7 सीटर है। अमेरिका से आया नया विमान बीच क्राफ्ट किंग एयर बी-200 जीटी भोपाल स्टेट हैंगर पहुंच गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं वाले इस विमान की गति 575 किमी प्रति घंटा है।

Chief Minister Shivraj Singh Chauhan bought aircraft for himself for 60 crores

बता दें कि मध्य सरकार ने हाल ही में अपना पुराना विमान एयर किंग-200 गुजरात की कंपनी को 8 करोड़ में बेचा है। उस विमान को अमेरिकी कंपनी से 2002 में खरीदा गया था। डीजीसीए ने सरकार को नया विमान बीच क्राफ्ट किंग एयर बी-200 जीटी लाने की अनुमति दी थी। उसे खरीदने से पहले सरकार ने अपने दो चुने हुए पायलट और दो मैकेनिक्स को अमेरिका की विमान निर्माता कंपनी के पास ट्रेनिंग के लिए भेजा था।

शिवराज सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान 100 करोड़ रुपये में जेट प्लेन खरीदने का निर्णय लिया था। कांग्रेस की सरकार जब प्रदेश में आई तो कमलनाथ ने इस फैसले को पलट दिया था। अमेरिका से खरीदे गए इस 7 सीट वाले विमान की ख़ासियत यह है कि इसमें दो अतिरिक्त सीटें हैं। ये फोल्डिंग सीटें हैं। यह विमान 35 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरने की क्षमता रखता है। इस विमान में ग्लास कॉकपिट के साथ आधुनिक फ्लाइट मैनेजमेंट सिस्टम है। इसे दुनिया का सबसे बेहतरीन बिज़नेस क्लास विमान माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+