हजारों बियर की बोतलोंं पर चला बुलडोजर,डेढ़ करोड़ रुपये की शराब को आबकारी विभाग ने किया नष्ट
भोपाल में आबकारी विभाग ने एक्सपायर हो चुकी डेढ़ करोड़ रुपये की शराब को नष्ट कर दिया। हजारों बियर की बोतलों पर बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया।
भोपाल,17 सितंबर। राजधानी भोपाल में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है बता दें कि आबकारी विभाग ने एक्सपायरी हो चुकी डेढ़ करोड़ रुपये की शराब को नष्ट कर दिया। हजारों शराब की बोतलों पर बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है। राजधानी में पहली बार आबकारी विभाग की तरफ से इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है। विभाग की मानें तो यह बियर और शराब की बोतलों की एक्सपायरी डेट 6 महीने से ज्यादा पुरानी हो चुकी थी। इसलिए ने नष्ट किया गया है।

बता दे कि आबकारी विभाग ने भोपाल के अब्बास नगर स्थित गोदाम पर एक्सपायरी हुई बीयर की 9000 पेटियों पर रोड रोलर चलाकर नष्ट किया। बियर की एक पेटी में 12 बोतल होती है इस हिसाब से एक लाख से ज्यादा बीयर की बोतलों पर रोड रोलर चलाया गया। आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 महीने से ज्यादा स्टॉक में रहने के बाद बियर की बोतले खराब हो जाती है।
आबकारी विभाग के अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि अब्बास नगर के गोदाम में बड़ी संख्या में रखी हुई बियर की बोतल की एक्सपायरी डेट निकल चुकी है। जांच के दौरान पता चला है कि बीयर की काफी बेटियां स्टॉक्स में रखी हुई है। जिसके बाद आबकारी आयुक्त से परमिशन ली गई और उन्होंने एक्सपायरी हो चुकी शराब बीयर की बोतलों को नष्ट करने का आदेश दिया। इसके बाद सभी बोतलों को नष्ट किया गया। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है कि इनमें से कुछ बोतलें मार्केट में बिकी तो नहीं। क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो इसके सेवन करने से किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications