सतना: पूर्व उप सरपंच की हत्या के आरोपी हिस्ट्रीशीटर के घर चलेगा बुलडोजर

सतना, 21 जून: चुनावी प्रतिद्वंद्विता के चलते आधी रात घर से निकाल कर आदिवासी पूर्व उप सरपंच व वर्तमान पंच की हत्या के आरोपी हिस्ट्रीशीटर के दो मंजिला मकान पर बुलडोजर चलेगा। हिस्ट्रीशीटर ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर घर बना रखा है, नायब तहसीलदार ने नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए 2 दिन का वक्त दिया है।

Satna crime

सरकारी जमीन पर कर रखा है कब्जा

सिंहपुर थाना अंतर्गत कुड़िया निवासी आदिवासी पूर्व उपसरपंच राजमणि कोल पिता बाबूलाल कुल 40 वर्ष की हत्या करने वाले आरोपी हिस्ट्रीशीटर सनी सिंह उर्फ आकाश सिंह ठाकुर पिता भवर जीत सिंह और उसके बड़े भाई दर्पण सिंह के द्वारा दुर्गापुर पंचायत की नौवस्ता गांव में व्यापक पैमाने पर सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है। सरकारी जमीन में दोनों भाइयों ने मिलकर दो मंजिला मकान बना रखा है।आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर शनि और दुर्गापुर पंचायत के सरपंच का चुनाव लड़ रहे दर्पण के द्वारा वन भूमि में 1 एकड़ जमीन में अतिक्रमण कर खेती की जा रही है। सनी और दर्पण मुल्तान नागौद थाना क्षेत्र के धौराहरा गांव के रहने वाले हैं। दबंगई के दम पर हिस्ट्रीशीटर और उसके बड़े भाई ने दुर्गापुर पंचायत के नौवस्ता गांव में राजस्व और वन भूमि में कब्जा कर रखा है।

तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

पूर्व उप सरपंच की हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे आरोपी भोली सिंह उर्फ अभिनव सिंह निवासी धौराहरा को मुखबिर की सूचना पर सिंहपुर पुलिस ने धर दबोचा।हिरासत में लिए गए आरोपी भोले सिंह से पुलिस पूछताछ कर रही है।उल्लेखनीय है कि सनी और भोली ने मिलकर पूर्व उपसरपंच राजमणि को रात 3:00 बजे घर से बुलाया और लाठी डंडे से पीट कर अधमरा कर दिया, फिर जीप में लादकर नागौद अस्पताल छोड़ आए थे। घटना के बाद सनी ने काउंटर केस बनाने के लिए स्वयं को गोली मारकर घायल कर लिया था। सनी के कब्जे से 12 बोर का कट्टा और गुप्ति बरामद की गई थी।सनी और उसके बड़े भाई दर्पण को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है आरोपी भोली वारदात में प्रयुक्त जीप लेकर फरारी काट रहा था।

घर गिराने की की गई थी मांग

हमले में घायल राजमणि की मौत मेडिकल कॉलेज रीवा में हुई थी मृतक का शव गांव पहुंचा तब परिजन ने यह कहकर अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया था कि जब तक शासकीय जमीन में कब्जा करने वाले आरोपी सनी सिंह और सरपंच का चुनाव लड़ रहे दर्पण सिंह के घर में बुलडोजर नहीं चलेगा और शासकीय भूमि को मुक्त नहीं कराया जाएगा तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।मौके पर मौजूद रहे एएसपी और नागौद एसडीएम के द्वारा परिजनों को आश्वासन दिया गया था कि राजस्व के द्वारा जांच कराई जाएगी जांच के उपरांत तय समय सीमा में आरोपी के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+