Bhopal News: होटल ताज के सामने झुग्गी बस्ती पर चला बुलडोजर, NGT के निर्देश के बाद अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई
Bhopal Samachar: भोपाल के होटल ताज के ठीक सामने स्थित झुग्गी बस्ती भदभदा से बुधवार सुबह से ही अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर यहां पहुंची है। अब तक 26 लोगों ने अपने स्वेच्छा से अपने घरों को खाली कर दिया है। NGT के आदेश के अनुसार भदभदा बस्ती से 386 अतिक्रमण हटाए जाने हैं।
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि लोगों को मंगलवार तक की मोहलत दी गई थी। उन्हें तीन विकल्प दिए गए थे - मुआवजा राशि, पीएम आवास की मंजूरी और चांदबड़ में जगह। अन्य लोगों को भी स्वेच्छा से अपने घरों को खाली करवाया जा रहा है।

भदभदा बस्ती के अंदर जाने वाले रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रखे हैं। पुलिस के 1 हजार जवान मौके पर मौजूद हैं। मीडिया को भी बाहर रोका गया है। NGT के आदेश के बाद जिला प्रशासन अतिक्रमण हटाने में जुटा है। पिछले दिनों नगर निगम ने भी मुनादी कराई थी। वहीं, रहने वालों को अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था। सोमवार को यह अवधि समाप्त हो गई। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने रहने वालों से मिलकर एक दिन की और मोहलत दी थी।

कलेक्टर सिंह ने बताया कि जो लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान चाहते हैं, उन्हें आवेदन करने पर लोन और घर दिया जाएगा। उन्हें जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। चांदबड़ में जगह भी चयनित की गई है। वे वहां भी शिफ्ट हो सकते हैं। लोगों को पांच दिनों से बिजली और पानी के कनेक्शन काटे गए हैं। शिफ्टिंग के लिए उन्हें जगह भी नहीं दी गई












Click it and Unblock the Notifications