Bhopal Crime News : रोज ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने के दौरान दुल्हन की बहन का डेढ़ लाख रुपए का हार चोरी
भोपाल के रोज ब्यूटी पार्लर की लाल घाटी ब्रांच में मेकअप कराने पहुंची दुल्हन का डेढ़ लाख रुपए का हार चोरी हो गया। वही चोरी की शिकायत के बाद पार्लर के मैनेजमेंट ने हाथ खड़े कर दिए।पीड़िता ने कोहेफिजा थाने में जाकर अज्ञात च
राजधानी भोपाल के फेमस ब्यूटी पार्लर से चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रोज ब्यूटी पार्लर की लाल घाटी ब्रांच में मेकअप कराने पहुंची दुल्हन का डेढ़ लाख रुपए का हार चोरी हो गया। वही चोरी की शिकायत के बाद पार्लर के मैनेजमेंट ने हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने स्टाफ का फरियादी से सामान चेक कराने की बात से इनकार कर दिया। तब पीड़िता ने कोहेफिजा थाने में जाकर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

कोहेफिजा थाना पुलिस पार्लर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है संडे के आधार पर स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है एएसआई जेएस परमार के अनुसार 30 साल की सूफिया परवीन कहकशा अपार्टमेंट कोहेफिजा में रहती है। बहन की शादी में शामिल होने के लिए दुबई से भोपाल आई हुई है। उनके पति दुबई में ही नौकरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी छोटी बहन बुशरा की शादी बीती रात 23 नवंबर को थी। इसी दिन मेकअप कराने के लिए बुशरा और वे रोज ब्यूटी पार्लर पहुंची थी। रात करीब 8 बजे तक उन्हें मेकअप के साथ तैयार किया गया। उन्हें ज्वेलरी पहनाना थी। तभी उन्होंने अपने बैग को चेक किया। इस दौरान ज्वेलरी बॉक्स से सोने का हार गायब था।
पीड़िता की माने तो हार तीन तोला वजनी था। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। हार के संबंध में मेकअप करने वालों सहित अन्य स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। लेकिन स्टाफ और मैनेजमेंट किसी को कोई जानकारी नहीं है। पीड़िता का आरोप है कि मैनेजमेंट से शिकायत करने पर भी उन्होंने स्टाफ से पूछताछ तक नहीं की। इतना ही नहीं फरियादी के कहने के बावजूद उन्होंने पूरे स्टाफ का सामान तक चेक नहीं कराया। तब बरात के अगले दिन यानी कल बुशरा की बड़ी बहन सूफिया की ओर से मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications