आॅनलाइन टिकट बुकिंग करा आईआरसीटीसी से पाएं फ्री लैपटाॅप-स्मार्टफोन्स

देश में लाखों लोग रेल यात्रा के लिए प्रतिदिनआॅन लाइन बुकिंग कराते हैं। अब आॅनलाइन बुकिंग कराने पर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) आपको देगा फ्री लैपटाॅप और स्मार्टफोन्स। दरअसल, आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन बुकिंग को बढ़ावा देने के लिए साप्ताहिक लकी ड्राॅ योजना शुरू की है। इसके तहत हर हफ्ते लकी ड्राॅ में चयनित होने वाले चार यात्रियों को लैपटॉप, स्मार्ट फोन और वैष्णोदेवी की यात्रा का टिकट मिलेगा।

irctc

आईआरसीटीसी अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ने टिकिट बुकिंग बढ़ाने के लिए करीब 100 करोड़ रुपए खर्च कर वेबसाइट को अपग्रेड किया है। इससे अब एक मिनट में 22 सौ टिकिट की जगह 7200 टिकिट बनने लगे हैं। रेलवे स्टेशन बुकिंग खिड़की पर यात्रियों की भीड़ रहने के कारण कई लोगों को रिजर्वेशन टिकिट के लिए 20 मिनट से 1 घंटे तक इंतजार करना पड़ता है।

विजेताओं के नाम वेबसाइट पर
आईआरसीटीसी हर सप्ताह सोमवार शाम को कंप्यूटराइज्ड लकी ड्राॅ निकालेगा। साथ ही शाम को चारों विजेताओं के नामों की सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक ड्रा में पुरस्कार पाने वाले व्यक्तियों को पुरस्कार की सूचना ईमेल और एसएमएस से दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+