आदिवासी वीरों की शहादत की गाथा बताएगी BJP, 6 लोकसभा क्षेत्र से निकलेगी यह यात्रा, शिवराज ने रोडमैप किया फाइनल

बीजेपी इस महीने एमपी के दर्जनभर आदिवासी बाहुल्य जिलों में यात्रा निकालेगी। यात्रा का उद्देश्य आदिवासी वर्ग को साधना है। ये यात्रा 6 लोकसभा क्षेत्रों से निकाली जाएगी। जिसमें पार्टी के नेता व कार्यकर्ता आदिवासियों को आजादी

मध्यप्रदेश में आदिवासियों को साधने के लिए बीजेपी इस महीने प्रदेशभर के दर्जनभर आदिवासी बाहुल्य जिलों में यात्रा निकालेगी। यात्रा का उद्देश्य आदिवासी वर्ग को साधना है। ये यात्रा 6 लोकसभा क्षेत्रों से निकाली जाएगी। जिसमें पार्टी के नेता व कार्यकर्ता आदिवासियों को आजादी की लड़ाई में आदिवासी वीरों की शहादत की गाथा सुनाएंगे और बताएंगे कि कैसे आदिवासी महापुरुषों ने आजादी के लिए बलिदान दिया है। इसके साथ ही बीजेपी द्वारा किए जाने वाले कामों की जानकारी भी गांव-गांव में दी जाएगी। इसके पहले 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर शहडोल में होने वाले बड़े कार्यक्रम के जरिए विंध्य और महाकौशल क्षेत्र के आदिवासियों को साधने का काम किया जाएगा। भाजपा इस यात्रा के जरिए बड़ी आसानी से गांव-गांव में अपनी सरकार के कामों को प्रचारित करेगी। पार्टी के नेताओं का मानना है कि इस यात्रा से बड़ी संख्या में आदिवासी वर्ग भाजपा से जुड़ेगा।

MP : आदिवासी वीरों की गाथा बताएगी BJP, निकलेगी यात्रा

मुख्यमंत्री शिवराज ने यात्रा का रोडमैप किया फाइनल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी जिलों में लोकसभा सीट के आधार पर यात्रा निकालने का रोडमैप फाइनल कर दिया है और इससे प्रदेश संगठन और आदिवासी नेताओं को अवगत करा कर उनसे चर्चा भी कर ली गई है। बताया जाता है कि प्रदेश में 6 यात्राएं अलग-अलग स्थानों से 20 नवंबर को निकलेंगे और 4 दिसंबर तक लोकसभा क्षेत्र में घूमेंगी। जिसमें बीजेपी आदिवासी वीरों की शहादत की गाथा तो सुनाएगी साथ ही अपनी सरकार के कामों का प्रचार भी करेगी।

बता दे प्रदेश में बसपा के बाद अब भीम आर्मी और जयस संगठन लगातार बीजेपी को दलित और आदिवासी विरोधी बता रहे हैं, ऐसे में बीजेपी दलित आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासी महापुरुषों के जरिए एक बड़े वर्ग को साधने में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ही बिरसा मुंडा जयंती पर यानी 15 नवंबर को पेसा कानून एक्ट लागू करने की बात कह चुके हैं। अभी कुछ महीने पहले राजधानी भोपाल में आदिवासियों को लेकर एक बड़ा कार्यक्रम भी हुआ था। जिसमें देश के गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे।

15 नवंबर को कार्यक्रम, बिरसा मुंडा जयंती पर केंद्र के बड़े नेता आएंगे शहडोल

आदिवासियों को सरकार के कामकाज बताने के लिए 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती जनजाति गौरव दिवस पर शहडोल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन से पेसा एक्ट लागू किए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है। बताया जाता है कि इस दिन प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, एसटी मोर्चा अध्यक्ष कल सिंह भाबर समेत अन्य आदिवासी नेता शहडोल में रहेंगे। केंद्र के बड़े नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+