विकास नहीं, विनाश की पुजारी है कांग्रेस, इसलिए हो रही विकास यात्राओं से चिढ़: BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा

एमपी BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि 2003 के पहले की मध्यप्रदेश की स्थिति आज भी याद है। बीते 20 सालों में भाजपा की सरकारों ने जो काम किया है, उसकी बदौलत मध्यप्रदेश की गिनती आज विकसित राज्यों में होने लगी है।

MP BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को बताया विनाश का पुजारी

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गरमा गई है। कांग्रेस द्वारा बीजेपी की विकास यात्रा को लेकर की आलोचना पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें विकास नहीं, बल्कि प्रदेश की बर्बादी चाहती थीं। प्रदेश की जनता को 2003 के पहले की मध्यप्रदेश की स्थिति आज भी याद है। बीते 20 सालों में भाजपा की सरकारों ने जो काम किया है, उसकी बदौलत मध्यप्रदेश की गिनती आज विकसित राज्यों में होने लगी है। लेकिन विनाश की पुजारी कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को यह विकास रास नहीं आ रहा है। इसीलिए कांग्रेस के लोग प्रदेश सरकार द्वारा निकाली जा रही विकास यात्राओं का विरोध कर रहे हैं। उन्हें डर है कि अगर भाजपा सरकार की यह विकास गाथा गांव-गांव और जन-जन तक पहुंची, तो कांग्रेस सरकारों की कारगुजारियां फिर जनता के मानस में ताजा हो जाएंगी।

कांग्रेस सरकार में जनता तो क्या, मंत्री तक सुरक्षित नहीं थे

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को भाजपा सरकार के कामों पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। कांग्रेस के जो नेता भाजपा सरकार पर जंगल एवं माफिया राज तथा कानून व्यवस्था ध्वस्त होने के आरोप लगाते हैं, क्या उन्हें कांग्रेस सरकार के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी नहीं है? क्या उन्हें नहीं पता कि उस समय प्रदेश में 12 से अधिक डाकू गिरोह सक्रिय थे और लूट, अपहरण, हत्या और फिरौती वसूलने के अपराध कुटीर उद्योगों की तरह चलने लगे थे। क्या उन्हें पता नहीं कि उन दिनों में कुएं हथियार उगलते थे और प्रदेश में आतंकवाद जड़ें जमाने लगा था। क्या उन्हें याद नहीं कि उस समय नक्सलियों के हौंसले कितने बढ़ गए थे कि वे प्रदेश सरकार के एक मंत्री का गला काटने में भी हिचकते नहीं थे।

14 लाख रुपये के इनामी 6 नक्सलियों को मार गिराया

शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश में एक भी डाकू गिरोह सक्रिय नहीं है। गुंडों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करके प्रदेश सरकार ने 23 हजार एकड़ सरकारी जमीन मुक्त करा ली है। 32 सालों के इतिहास में पहली बार सिर्फ पिछले एक वर्ष में 1 करोड़ 14 लाख रुपये के इनामी 6 नक्सलियों को मार गिराया गया है। एक आतंकी गुट के 4 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है और पहले सिमी और अब प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के 25 से अधिक सक्रिय सदस्यों और पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन कांग्रेस पार्टी और उसके नेता इन सच्चाईयों को देखना ही नहीं चाहते।

प्रदेश का बंटाढार हो गया था

शर्मा ने कहा कि 2003 के पहले कांग्रेस की सरकार ने मध्यप्रदेश को कहां लाकर खड़ा कर दिया था, कांग्रेस के लोगों को उसे याद करना चाहिए। उस समय प्रदेश में न सड़कें थी, न बिजली और न सिंचाई के लिए पानी मिलता था। सिर्फ 7 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती थी। बिजली और पानी न मिलने के कारण कृषि उत्पादन ठप्प हो गया था। अधोसंरचना और कानून व्यवस्था की दुर्गति के कारण उद्योगपति अपनी इकाइयों को दूसरे प्रांतों मे ले जाने लगे थे। कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश के सही अर्थों में बंटाढार कर दिया था और प्रदेश की गिनती बीमारू राज्यों में होने लगी थी।

मध्यप्रदेश की विकास दर 19.74 प्रतिशत

BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कहा कि आज मध्यप्रदेश की विकास दर 19.74 प्रतिशत है, जो देश में सबसे ज्यादा है। देश के जीडीपी में मध्यप्रदेश की हिस्सेदारी 4.6 प्रतिशत हो गई है और मध्यप्रदेश की जीडीपी 9.76 लाख करोड़ से बढ़कर 11.69 लाख करोड़ पर पहुंच गई है। देश से निर्यात होने वाले गेंहूं में 46 प्रतिशत हिस्सा मध्यप्रदेश का है और प्रदेश गेंहूं के निर्यात में पहले पायदान पर पहुंच गया है। लगातार बढ़ते कृषि उत्पादन के चलते मध्यप्रदेश को 7 बार कृषि कर्मण अवार्ड मिल चुका है। प्रदेश का बिजली उत्पादन इतना है कि देश की राजधानी दिल्ली में भी मध्यप्रदेश की बिजली उपयोग की जाती है। सिंचित भूमि का रकबा 45 लाख हैक्टेयर तक पहुंच गया है। प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों की सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण के लिए किए गए प्रयासों का ही नतीजा है आज प्रदेश में 44 लाख से अधिक लाड़ली लक्ष्मियां हैं और लिंगानुपात बढ़कर 1000 बेटों पर 956 बेटियों का हो गया है। प्रदेश सरकार जनजातीय क्रांतिवीरों को सम्मानित कर रही है और जनजातीय भाई-बहनों को अधिकार संपन्न बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने पेसा एक्ट लागू किया है।

Recommended Video

    सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि तू इधर उधर की न बात कर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+