Akshay Kumar movie रामसेतु को टैक्स फ्री करने लिए BJP प्रवक्ता ने CM शिवराज को लिखा पत्र
फिल्म रामसेतु को टैक्स फ्री करने के लिए भाजपा द्वारा मांग की जा रही है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने सीएम शिवराज को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि फिल्म रामसेतु को टैक्स फ्री किया जाए।
फिल्म द कश्मीर फाइल्स के बाद अब 25 अक्टूबर को रिलीज हुई अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म रामसेतु को टैक्स फ्री करने के लिए भाजपा द्वारा मांग की जा रही है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने सीएम शिवराज को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि फिल्म रामसेतु को टैक्स फ्री किया जाए। क्योंकि फिल्म में वैज्ञानिक और तार्किक आधार पर बताया है कि राम सेतु का निर्माण भगवान राम और उनकी वानर सेना ने किया था। फिल्म के विभिन्न वैज्ञानिक तर्कों के कारण कांग्रेस के उस दावे को भी नकारा गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि रामसेतु का निर्माण भगवान राम के समय नहीं हुआ था। यह फिल्म सनातन धर्म की आस्थाओं और सांस्कृतिक विरासत को वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित करती है और पूरी दुनिया में मौजूद 100 करोड़ से भी ज्यादा हिंदुओं को गौरांवित करती है। इस कारण फिल्म को मध्य प्रदेश राज्य में टैक्स फ्री किया जाना चाहिए।

ओपनिंग डे पर रामसेतु ने की बंपर कमाई
बता दे अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अक्षय कुमार की इस फिल्म का लंबे समय से उनके फेंस इंतजार कर रहे थे। दिवाली पर रिलीज हुई इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचाई है। बॉक्स इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार रामसेतु ने रिलीज के पहले दिन 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। आने वाले दिनों में रामसेतु के कलेक्शन में काफी इजाफा देखने को मिल सकता है। वहीं मध्यप्रदेश में अब इसे टैक्स फ्री करने के लिए मांग की जा रही है।
गृह मंत्री भी कर चुके हैं फिल्म की तारीफ
इससे पहले मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी फिल्म की तारीफ कर चुके हैं और अभिनेता अक्षय कुमार को फिल्म के लिए बधाई दे चुके हैं। फिल्म रामसेतु की पूरी कहानी त्रेतायुग में निर्मित रामसेतु के आसपास घूमती है। फिल्म में अक्षय कुमार ने आर्कियोलॉजिस्ट का किरदार निभाया है, जो विज्ञान और पौराणिक कथाओं को एक साथ जोड़ता है। अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में जैकलीन, नस्सर, सत्यदेव और नुसरत भरूचा ने अहम भूमिका निभाई है।












Click it and Unblock the Notifications