भाजपा की वैमनस्यता की राजनीति अब महापुरुषों तक भी पहुंची, उज्जैन की घटना पर जीतू पटवारी ने कसा तंज

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बयान में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने आग्रह किया कि दोनों पक्षों को शांति बनाए रखना चाहिए, क्योंकि बाबा साहेब अंबेडकर और सरदार वल्लभ भाई पटेल दोनों ही महापुरुष हैं।

पटवारी ने भाजपा को बांटने की राजनीति का आरोप लगाया, जिसे वे धर्म, जाति, रंग, और भाषा के नाम पर और अब महापुरुषों तक भी फैलाने के लिए दोषी मानते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर और सरदार वल्लभ भाई पटेल हम सभी के आदर्श हैं और उनके नाम पर उग्रता भाजपा सरकार की न केवल असफलता बल्कि अकर्मण्यता भी है।

BJP politics of hostility has now reached even great men, Jitu Patwari took jibe at Ujjain incident

पटवारी ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर और सरदार वल्लभ भाई पटेल दोनों ही हमारी प्रेरणा एवं हमारे पूजनीय हैं, उनके नाम पर उग्रता भाजपा सरकार की न केवल असफलता बल्कि भाजपा की अकर्मण्यता भी है। पटवारी ने सभी पक्षों से आग्रह किया कि आपसी सामंजस्य एवं आपसी सौहार्द का वातावरण बनाए रखें तथा भाजपा की बांटने की साजिशों में ना आएं और दोनों ही महापुरुषों का मान सम्मान बरकरार रहना चाहिए।

उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि सरकार प्राथमिकता से कानून व्यवस्था बहाल करवाएं ताकि कोई जान माल का नुकसान न हो। ईवेंट एवं बेमुद्दों की राजनीति में व्यस्त मुख्यमंत्री अपनी प्राथमिकताएं जनता के मुद्दे बनाएं एवं प्रदेश में शांति कायम करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+