BJP के नेता राष्ट्रभक्त, बाकी सब राष्ट्रद्रोही? MP के नेता प्रतिपक्ष बोले MLA जज्जी और लोधी पर करो कार्रवाई

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के बयान ने सियासी पारा बढ़ा दिया। पटेरिया के जेल जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह ने बड़ा बयान जारी किया है।

madhya pradesh

कांग्रेस लीडर राजा पटेरिया की गिरफ्तारी फिर जेल जाने के बाद मप्र की सियासत में तूफ़ान सा आ गया है। बीजेपी कांग्रेस पर टूट पड़ी है, तो कांग्रेस अपने बयानों के घिरकर फंसती जा रही हैं। पटेरिया मामले में समर्थन कर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह भी सत्ता पक्ष से बुरी तरह घिरे हुए है। गोविन्द सिंह ने बयान जारी किया है कि मप्र में अब तो बोलने पर भी प्रतिबंध लगाया जा रहा है। राजनीति का ऐसा गिरता स्तर उन्होंने कभी नहीं देखा।

विपक्ष को खत्म करने रचा जा रहा षड्यंत्र

विपक्ष को खत्म करने रचा जा रहा षड्यंत्र

एमपी के नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह ने अपना बयान सार्वजनिक किया है। उन्होंने कहा है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था होने के बावजूद देश और प्रदेश में राजनीति का स्तर इस हद तक गिर जाएगा, यह कभी सोचा भी नहीं था। विपक्ष को पूरी तरह समाप्त करने के लिये न सिर्फ नये-नये हथकंडे अपनाएं जा रहे है, बल्कि षडयंत्र भी रचे जा रहे है। नेता प्रतिपक्ष के द्वारा जारी प्रेस नोट में लिखा गया है कि केंद्र और प्रदेश में जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से राजनीति का ताना बाना ही बदल गया है। विपक्ष को दुश्मन समझने लगे हैं। बोलने पर भी प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

बिना इन्वेस्टिगेशन पटेरिया पर FIR और गिरफ्तारी

बिना इन्वेस्टिगेशन पटेरिया पर FIR और गिरफ्तारी

गोविन्द सिंह ने कहा है कि अब तो हालत यह हो गई है कि विपक्ष यदि भाजपा के खिलाफ भी बोल गया तो राष्ट्रद्रोही हो जाता है, यानी भाजपा और उसके नेता ही अब स्वयंभू राष्ट्रभक्त बने बैठे हैं। बाकी के राष्ट्रद्रोही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के भाषण का आधा हिस्सा दिखाकर उन्हें दोषी मान लिया और बिना इंवेस्टिगेशन के एफआईआर भी दर्ज हो गई और गिरफ्तारी भी हो गई। प्रधानमंत्री जी के यहां अपने नंबर बढ़वाने के लिये आनन फानन में प्रकरण भी दर्ज हो गया और गिरफ्तारी भी। पटेरिया के भाषण की अगली लाइन (इन द सेंस हराओं) को सुना कर अनसुना किया गया, वे किस संदर्भ में बोल रहे थे और उनका मकसद जाने बिना ही सत्ता के मद में चूर सत्ताधारियों ने एफआईआर करा दी। जबकि वे माफी भी मांग चुके थे।

MLA जज्जी और लोधी के खिलाफ करो कार्रवाई

MLA जज्जी और लोधी के खिलाफ करो कार्रवाई

गोविंद सिंह ने कहा है कि जितनी तत्परता राजा पटेरिया के मामले में सत्तारूढ़ भाजपा ने दिखाई है, ऐसी तत्परता गोड़से को पूजने वालों और गोड़से का मंदिर बनाने वालों के खिलाफ कभी नहीं दिखाई गई। सरकार निष्पक्ष कार्यवाही की पक्षधर है तो माननीय न्यायालय के आदेश के बाद विधायक जजपाल सिंह जज्जी और राहुल लोधी के विरूद्ध कार्यवाही करके दिखाए।

क्या BJP गंगोत्री है, जहां सारे पाप धुल जाते है?

क्या BJP गंगोत्री है, जहां सारे पाप धुल जाते है?

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 18 साल से भाजपा सत्ता में है भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, कौन क्या कर रहा है, ये किसे नहीं पता। लेकिन न तो किसी के यहां इनकम टैक्स का छापा पड़ा और न अन्य किसी एजेंसी का। जिनके यहां छापे पड़े, वे भाजपा में शामिल हो गए तो एकदम पाक साफ हो गए। आज भाजपा ऐसी गंगोत्री हो गई है कि उसमें जाते ही सारे पाप धुल जाते हैं। गोविंद सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की ऐसी धज्जियां उड़ती पहली बार देख रहा हूं। भाजपा के नेताओं में सुनने की शक्ति समाप्त हो चुकी है।

कही श्रीलंका जैसे हालात न बन जाए..

कही श्रीलंका जैसे हालात न बन जाए..

गोविन्द सिंह ने कहा है कि दिनों दिन हालात बद से बदतर होते जा रहे है। पक्ष और विपक्ष, लोकतंत्र के दो पहिये होते हैं लेकिन विपक्ष के पहिये को ही तोड़ा जा रहा है। यदि सत्ता में बैठे लोग विपक्ष को नेस्तनाबूद करने का ऐसा ही षडयंत्र रचते रहे, तो देश में व्यापक जन आंदोलन खड़ा हो जायेगा। इस देश में एक सीमा तक ही लोग सहन करते है। जब सहनशीलता सीमा से ऊपर चली जायेगी, तो लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जायेंगे और यहां के हालात भी श्रीलंका जैसे हो जाएंगे।

ये भी पढ़े-MP News: राजा पटेरिया मामले में 'न मिले सुर मेरा तुम्हारा..', कांग्रेस के बयानों पर बीजेपी का प्रहार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+