BJP प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा बोले- एक वर्ग को रिझाने के लिए बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात कर रही है कांग्रेस
मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण कांग्रेस के जींस में है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषणा पत्र में बजरंग दल को प्रतिबंध करने की मांग को शामिल करने के बाद मध्य प्रदेश सहित बीजेपी का पूरा संगठन कांग्रेस पर हमलावर है इसी क्रम में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है, क्योंकि वह कांग्रेस के मूल जींस में है। कर्नाटक में बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात करना भी कांग्रेस की ऐसी राजनीति का हथकंडा है।
बजरंग बली का विरोध कर रहे राम के अस्तित्व को नकारने वाले
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि बजरंग दल देश का एक ऐसा संगठन है, जो सामाजिक दृष्टि से, हमेशा लोगों के साथ खड़ा रहता है और देश तथा समाज के हित में अपनी भूमिका निभाता है। कांग्रेस के लोगों ने पहले भगवान राम पर आक्रमण किया। उन्हें एक काल्पनिक किरदार बताकर उनके अस्तित्व को ही नकारने का प्रयास किया। अब वही कांग्रेस के लोग बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात करके बजरंग बली का भी विरोध कर रहे हैं। VD शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी दिग्विजयसिंह के इशारे पर चलने वाली कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने तुष्टिकरण के ऐसे ही प्रयास किए थे। कांग्रेस के ये प्रयास निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
सुनिश्चित हार देखकर बौखला गई है कांग्रेस
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र पर काम करते हुए आगे बढ़ रही है। पूरे देश के साथ-साथ कर्नाटक में भी मोदी जी का जादू चल रहा है। इसके चलते कांग्रेस को अपनी हार तय दिखाई दे रही है। हार से बौखलाई कांग्रेस ने अपना तुष्टिकरण का पांसा चल दिया है, ताकि एक वर्ग को खुश करके उसके वोट लिए जा सकें। बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात करना कांग्रेस की इन्हीं कोशिशों में से एक है। लेकिन देश और कर्नाटक ने कांग्रेस को बहुत करीब से देखा है और कर्नाटक की जनता यह बता देगी कि देश में तुष्टिकरण की राजनीति चलने वाली नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications