नौकरी की तलाश में छिंदवाड़ा से भोपाल आई युवती को मिली मौत, एक्सीडेंट में भाई-बहन की चली गई जान
भोपाल के श्यामला हिल्स में एंबुलेंस और बाइक की टक्कर में युवक और युवती की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 4 लोग बाइक पर सवार थे, तभी अचानक सामने से एंबुलेंस आ गई और टक्कर हो गई।
राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स में एक्सीडेंट के चलते भाई बहन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युक्ति नौकरी के लिए भोपाल आई हुई थी, जबकि उसका भाई बंसल ग्रुप के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में काम कर रहा था। गुरुवार को वे भाई के साथ बड़ा तालाब घूमने निकली थी, तभी हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर 4 लोग सवार थे, तभी श्यामलाल पर अचानक एंबुलेंस सामने आ गई और बाइक और एंबुलेंस की टक्कर हो गई। जिसमें दो की मौके पर मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

श्यामला हिल्स पुलिस के अनुसार अमरबाड़ा तहसील छिंदवाड़ा की रहने वाली दीपिका उइके के 19 साल की थी। दीपिका ने नर्सिंग में डिप्लोमा किया हुआ था। कई दिनों से वे नौकरी की तलाश कर रही थी। उसके दोस्तों ने भोपाल आने की सलाह दी। इसके बाद वे सोमवार को भोपाल आ गई और अपने भाई के यहां आ कर रुक गई। गुरुवार को उसका भाई, उसकी बहन खुशबू और वे चार लोग बाइक पर सवार थे। इस दौरान शाम को करीब 7:30 बजे पॉलिटेक्निक चौराहे से बाणगंगा चौराहे के बीच बीआरटीएस कॉरिडोर पर ओवरटेक करने के दौरान एंबुलेंस और उनकी बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें दीपिका और कामता को गंभीर चोटे आई। दोनों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका भोपाल के सनशाइन अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मृतक कामता प्रसाद बंसल ग्रुप के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में काम कर रहा था। वहीं मृतक युक्ति छिंदवाड़ा से भोपाल नौकरी की तलाश में आई हुई थी, लेकिन उसे क्या पता था कि भोपाल घूमने के दौरान उसकी जान ही चली जाएगी। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बता दें इससे पहले भी बीआरटीएस कॉरिडोर लेन पर कई हादसे हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications