MP Kisan : मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर, KYC के बिना 90 हजार किसान को नहीं मिलेगा MSP

मध्य प्रदेश के 90 हजार किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है। जब तक वह अपने खाते आधार से लिंक नहीं कराएंगे, तब तक वे इस बार धान उपार्जन के लिए स्लॉट बुक नहीं कर पाएंगे। पिछले साल बिना आधार से लिंक कराएं बैंक खाते उपा

मध्य प्रदेश के 90 हजार किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है। जब तक वह अपने खाते आधार से लिंक नहीं कराएंगे, तब तक वे इस बार धान उपार्जन के लिए स्लॉट बुक नहीं कर पाएंगे। पिछले साल बिना आधार से लिंक कराएं बैंक खाते उपार्जन के लिए देने के कारण किसानों को एक से डेढ़ माह में भुगतान हुआ था। इसको देखते हुए इस बार राज्य सरकार ने ऐसे सभी किसानों को 15 दिन का मौका दिया है कि वह अपने बैंक खाते आधार से लिंक कराते हुए उनकी जानकारी इस बार स्लॉट बुक कराने के लिए दें।

एमपी में KYC के बिना 90 हजार किसान को नहीं मिलेगा MSP

प्रदेश में साढे 7 लाख किसानों ने समर्थन मूल्य पर ध्यान ज्वार, बाजरा बेचने के लिए पंजीयन कराया है। इनमें से 6 लाख 60 हजार किसानों के बैंक खातों का वेरिफिकेशन हो चुका है इनके बैंक खातों में अनाज खरीदी के 3 दिन के भीतर राशि पहुंच जाएगी किसानों के बैंक खातों के वेरिफिकेशन के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इस बार पंजीयन कराने वाले सभी किसानों के बैंक खातों में ₹1 भेजे थे इस में से 90 हजार के सामने से जीत के बैंक खातों में राशि नहीं पहुंची और रुपए वापस आ गए।

किसानों के पास पहले से ही आएगा मैसेज

मध्यप्रदेश में इसलिए इस बार स्लॉट बुक कराने के लिए यह व्यवस्था की है कि जिन किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है उन्हें सुला बुकिंग करते समय ही यह संदेश नजर आएगा कि उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है पहले बैंक खाते आधार से लिंक कराएं इसके बाद ही वे स्लॉट बुक करा पाएंगे।

भुगतान नहीं होने के कारण सरकार की छवि होती है खराब

मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में सरकार अपनी छवि को लेकर सतर्क है। दरअसल किसानों को समय पर भुगतान नहीं होने के कारण विपक्ष इस को मुद्दा बना लेता है और परेशान किसान सरकार को कोसता है इसीलिए इस बार सरकार ने भुगतान को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए किसानों को भुगतान किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+