भोपाल में ये महिला गाय के गोबर से बनाती है भगवान गणेश की मूर्तियां, दूर-दूर के भक्त कर रहे ऑर्डर
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गाय के गोबर से बनी गणेश की मूर्तियां लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। ऐसी मूर्तियां बनाने वाली एक परिवार की औरत कांता यादव का कहना है कि, उन्हें दूर-दूर के ग्राहकों से ऑर्डर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि, मेरे द्वारा बनाई गई गोबर की मूर्तियों की मांग काफी बढ़ रही है। कांता ने कहा, "हमारे धर्म (हिन्दू मजहब) में गाय के गोबर को पवित्र माना जाता है, इसी थीम पर हमने गाय के गोबर से गणेश जी बनाए हैं। हम मिट्टी की मूर्तियां भी बनाते हैं।"

कांता यादव ने कहा, "हमने सोशल मीडियो पर वीडियो अपलोड किया तो लोग दिलचस्पी लेने लगे। उसी की जरिए हमें अन्य राज्यों से भी ऑर्डर मिले हैं।"



राष्ट्रपति प्रधानमंत्री ने दीं शुभकामनाएं
10 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व है। इस अवसर पर देश की हस्तियों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा, ''गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि कोविड के विरुद्ध किए जा रहे हमारे प्रयासों को विघ्नहर्ता गणेश सफल बनाएं और सभी को सुख एवं शांति प्रदान करें। आइए, हम सब कोविड-अनुकूल व्यवहार करते हुए यह त्योहार मनाएं।'


खरीददारी को उमड़ी भीड़
गणेश चतुर्थी से पहले बड़ी संख्या में लोग बाजारों में खरीददारी के निकले। गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र में ज्यादा मनता है। ऐसे में हजारों की भीड़ मुंबई की दादर मार्केट में खरीदारी करने पहुंची। इसका वीडियो भी सामने आया है।












Click it and Unblock the Notifications