Bhopal tiger: कलियासोत में सड़क पार करते समय कार चालक को दिखे 3 टाइगर के शावक, VIDEO आया सामने

भोपाल के कलियासोत इलाके में टाइगर का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बाघ के शावक सड़क किनारे नजर आ रहे हैं।

Bhopal tiger: While crossing the road in Kaliasot car driver saw 3 tiger cubs, VIDEO surfaced

राजधानी भोपाल के कलियासोत इलाके में बाघ के तीन शावकों का वीडियो सामने आया है। वीडियो में बाघ शावक सड़क किनारे खड़े हुए थे तभी अचानक कार की लाइट तीनों शावकों पर पड़ती है। लाइट पड़ने के बाद 2 शावक वापस पहाड़ियों में लौट जाते हैं और एक शावक सड़क पार करके दूसरी ओर चला जाता है।

Recommended Video

    Bhopal tiger: कलियासोत में सड़क पार करते समय कार चालक को दिखे 3 टाइगर के शावक, VIDEO आया सामने

    वन विभाग के अधिकारी आलोक पाठक ने बताया कि कलियासोत इलाके में दिखे तीन शावक 123-बाघिन के बच्चे हैं। हालांकि इन शावकों की जान भी खतरे में आ सकती थी। दरअसल टाइगर मूवमेंट वाले इस इलाके में अवैध निर्माण हो गए हैं। सड़क किनारे रेस्टोरेंट और ढाबे खुल जाने के कारण यहां पर देर रात तक तेज रफ्तार वाहन सड़कों पर दौड़ते रहते हैं। एक साथ 3 शावकों देखा जाने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    गौरतलब है कि भोपाल एकमात्र ऐसा शहर है जहां बाघ कॉरिडोर है। जहां नगर निगम की सीमा के अंतर्गत बाघ विचरण करते हैं, लेकिन इसके बावजूद बाघों की सुरक्षा पर ना तो वन विभाग ध्यान दे रहा है और ना ही नगर निगम। अब तक सरकार की ओर से भी कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया। हालांकि वन विभाग देर तक वाहनों की आवाजाही को गलत मान रहा है। सोमवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने डीएल मीटिंग में वन विभाग के अधिकारियों से इस मुद्दे पर चर्चा भी की है।

    बता दे बाघिन-123 ने कई शावकों को जन्म दिया है। वीडियो में नजर आ रहे 3 शवाक भी इसी के हैं। बाघिन और शावकों का कलियासोत, वाल्मी पहाड़ी आदि जगहों पर मूवमेंट रहा है। टाइगर के शावकों का वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। डीएफओ आलोक पाठक ने t&cp को लेटर भी लिखा है कहा है कि बाघ मूवमेंट वाले इलाकों में निर्माण की अनुमति न दी जाए। सोमवार को टीएल मीटिंग में कलेक्टर आशीष सिंह ने बाघ मूवमेंट इलाकों के संबंध में वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। एसडीओ भदौरिया ने बताया कि नाइट ट्रैफिक कंट्रोल करने और निर्माण के संबंध में नगर निगम और पुलिस को लेटर लिख चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+