अस्पताल में गर्भवती महिला पर गिर पड़ी कर्मचारी, शरीर में घुसा पलंग का सरिया

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित सुल्तानिया जनाना अस्पताल में एक गर्भवती महिला को ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट किए जाने के दौरान हादसा हो गया। अस्पताल की एक महिला कर्मचारी प्रसूता पर गिर पड़ी। गनीमत यह रही कि प्रसूता तो बाल-बाल बच गई, मगर महिला कर्मचारी की पीठ पलंग का सरिया घुस गया।

 Bhopal Sultania hospital staff fell on a pregnant woman

जानकारी के अनुसार सुल्तानिया जनाना अस्पताल में घटना उस समय जब महिलाकर्मी अकेले ही प्रसूता को उठाकर बेड पर शिफ्ट कर रही थी. उसी दौरान महिला का संतुलन बिगड़ा और वो पलंग पर गिर गई। इन सब के बीच अच्छी बात ये रही कि महिला कर्मी ने अपनी परवाह किए बिना प्रसूता को सही सलामत बेड पर लिटा दिया था जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया, मगर महिला कर्मी के पीठ में पलंग का सरिया (रॉड) घुस गया।खून बहने पर महिला कर्मी को आनन-फानन में अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हमीदिया रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल हुई महिला कर्मी का नाम सुशीला बाई है। वह अस्पताल में साफ सफाई काम करती है।

अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला की तबियत ज्यादा खराब होने के कारण उसे वॉर्ड से ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट किया जा रहा था। जब महिला कर्मी प्रसूता को पलंग से उठाकर स्ट्रेचर पर शिफ्ट कर रही थी उसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वो पलंग पर गिर गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+