Habibganj : देश का पहला वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बना हबीबगंज, 15 नवंबर को PM मोदी करेंगे लोकार्पण
भोपाल, 8 नवंबर। देश को पहले वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सौगात मिलने जा रही है। यह गौरव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन को प्राप्त हुआ है। पीपीपी मॉडल पर हबीबगंज रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के रूप में तैयार किया गया है।

हबीबगंज स्टेशन पर 70 से 80 अप, डाउन ट्रेन का हाल्ट
पीएम नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को देश के पहले वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन हबीबगंज का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। हबीबगंज स्टेशन पर 70 से 80 अप, डाउन ट्रेनों का हाल्ट होता है।

वर्ल्ड क्लास की सुविधाएं मिलेंगी
भोपाल डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय के अनुसार अब हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को वर्ल्ड क्लास की सुविधाएं मिलेंगी। ऐसी सुविधाएं जो इंटरनेशनल स्तर के एयरपोर्ट पर मिलती हैं। पूरा रेलवे स्टेशन सोलर एनर्जी से संचालित होगा।

वर्ल्ड क्लास हबीबगंज रेलवे स्टेशन की खास बातें
-हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर लोग बिना भीड़भाड़ के ट्रेन की बर्थ तक पहुंच सकेंगे।
-जो यात्री स्टेशन स्टेशन पर उतरेंगे, वह भी दो अलग-अलग मार्गों के जरिए स्टेशन के बाहर सीधे निकल जाएंगे।
-हबीबगंंज रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग में दो एंट्री गेट बनाए गए हैं, जहां से यात्री सीधे बाहर निकल सकेंगे।
-रेलवे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने वाले यात्री स्टेशन पर एस्केलेटर या लिफ्ट के जरिये आसानी से पहुंच सकेंगे।
-स्टेशन पर एयर कॉनकोर बनाया गया है, जिसमें 700 यात्री एक साथ बैठकर ट्रेन का इंतजार कर सकते हैं।
-पूरे स्टेशन पर अलग-अलग डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं, जिसमें रेल के आवाजाही की जानकारी दी जाएगी।
-हबीबगंज रेलवे स्टेशन के इटारसी छोर पर भी लिफ्ट और एस्केलेटर लगाई गई है।
-स्टेशन पर टिकट काउंटर भी हाईटेक बनाया गया है। लोग आसानी से काउंटर से टिकट ले सकेंगे।
-स्टेशन पर फूड रेस्टोरेंट की सुविधा मिल सकेगी। स्टेशन पर एसी वेटिंग रूम से लेकर रिटायरिंग रूम और डॉरमेट्री समेत वीआईपी लाउंज भी बनाया गया है।
-स्टेशन पर सुरक्षा के नजरिए से 159 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो कि स्टेशन के अंदर और बाहरी स्तर पर नज़र रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications