MP News: रशियन के चक्कर में फंस गए डीजीएम, होटल में ठेकेदार ने परोसी थी लड़की
Russian Girl Mystery: भोपाल के भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) के एक सीनियर अफसर का हनी ट्रैप में फंसने का मामला सामने आया है। भेल अधिकारी के हनीट्रैप मामले में रशियन गर्ल मिस्ट्री बनी हुई है।
पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। वहीं, पीड़ित अधिकारी और आरोपी के बीच में करीब 100 बार बात हुई है। साथ ही उससे कई मुख्य सबूत भी हाथ लगे है। इन सबकी पुलिस जांच कर रही है।

हालांकि, आरोपी ने बताया है कि अधिकारी अपनी मर्जी से जबलपुर गया था, लेकिन पुलिस को शक है कि आरोपी जांच को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। इस मामले में शामिल 'रशियन' लड़की का अब तक पता नहीं चल पाया है। वह भोपाल पुलिस के लिए मिस्ट्री बनी हुई है।
पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है, जिसका नेतृत्व एसीपी दीपक नायक करेंगे। मुख्य आरोपी शशांक वर्मा से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
आरोपी ने दावा किया है कि अधिकारी अपनी मर्जी से जबलपुर गया था। लेकिन, पुलिस को विश्वास नहीं है। पुलिस का मानना है कि आरोपी झूठ बोल रहा है और जांच को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है। आरोपी की सीडीआर से पता चला है कि पीड़ित अधिकारी और उसके बीच पिछले एक महीने में 100 से ज्यादा बार बात हुई है। सीडीआर में कई संदिग्ध नंबर भी मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि ये नंबर दलालों के हो सकते हैं।
इस डाउट को और बल मिला है क्योंकि आरोपी के मोबाइल से कई लड़कियों के फोटो और वीडियो बरामद हुए हैं। डीसीपी श्रद्धा तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में शशांक वर्मा के साथी ममता द्विवेदी, दीपक भगोरे और पूजा राजपूत फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
वहीं, इनके बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा, पुलिस उसे शख्स की भी तलाश कर रही है जिसने क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर पीड़ित को धमकाया था।
इसके साथ ही रशियन लड़की मिस्ट्री बनी हुई है, जिससे अधिकारी की मुलाकात हुई थी। पुलिस को अब तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। रशियन लड़की है कि नहीं यह भी सवाल बना हुआ है। पुलिस रशियन गर्ल की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications