BHOPAL : युवक-युवती चलती बाइक पर प्यार करते दिखे, वायरल VIDEO के बाद पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल, 8 सितम्बर। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक प्रेमी जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में यह जोड़े चलती बाइक पर जान जोखिम में डालते हुए एक दूसरे को प्यार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस युवक युव​ती की तलाश शुरू कर दी है।

वीडियो भोपाल की वीआईपी रोड का

वीडियो भोपाल की वीआईपी रोड का

बता दें कि वीडियो भोपाल की वीआईपी रोड का बताया जा रहा है। इसमें एक युवक तेजी से बाइक दौड़ा रहा है। बाइक की टंकी पर एक युवती बैठी है, जो बाइक चला रहे युवक की तरफ मुंह किए हुए हैं। बैठने के तरीके से अंदाजा लगाया जा सकता है। यह कोई प्रेमी जोड़ा है। दोनों एक दूसरे से चिपके हुए है।

कार चालक ने इनका वीडियो बना लिया

कार चालक ने इनका वीडियो बना लिया

इसी दौरान किसी कार चालक ने इनका वीडियो बना लिया। महज 13 सैंकड के इस वीडियो में युवती एक बार कैमरे की तरफ भी देखती है। फिर अपना चेहरा छिपा लेती है। युवती बाइक चला रहे युवक के गले में हाथ डाले हुए है।

वायरल वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचा

वायरल वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचा

वायरल वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचा तो भोपाल पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया और वीआईपी रोड पर दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी के फुटेज जुटाना शुरू किया ताकि युव​क-युवती की पहचान की जा सके। इसके अलावा बाइक के नंबर के आधार पर भी उनको ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।

 युवक-युवती के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है

युवक-युवती के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है

मीडिया से बातचीत में भोपाल नार्थ एसपी विजय कुमार खत्री कहते हैं कि युवक खतरनाक ढंग से बाइक चलाते हुए युवती के साथ स्टंट दिखा रहा है, जिसका वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो कब का है। यह पता नहीं चल पाया है। युवक-युवती के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+