Bhopal Latest News : पत्नी और बच्चों को डराने के चक्कर में गई युवक की जान, फांसी लगाकर कर रहा था नाटक

भोपाल में युवक अपनी पत्नी व बच्चों को डराने के लिए गले में फंदा बांधकर लटक गया। परिजनों ने किसी तरह फंदा काट कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के वक्त वह शराब के नशे में धूत था।

राजधानी के कोहेफिजा इलाके में रहने वाला युवक अपनी पत्नी व बच्चों को डराने के लिए गले में फंदा बांधकर लटक गया। परिजनों ने किसी तरह फंदा काट कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के वक्त वह शराब के नशे में धूत था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर घटनास्थल को सील कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कई बार पहले भी युवक फांसी लगाने का नाटक कर चुका था। लेकिन इस बार शराब के नशे में होने के चलते वे अपने आप को संभाल नहीं सका और बीवी बच्चों को डराने के चक्कर में उसकी जान चली गई।

भोपाल में पत्नी और बच्चों को डराने के चक्कर में गई युवक की जान

एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बरेला गांव लालघाटी के रहने वाले राजेश अहिरवार के पुत्र कामता प्रसाद जो कि 42 साल का है। वह मेहनत व मजदूरी करता था। शुक्रवार को शनिवार की रात करीब 1 बजे वह अपनी पत्नी व बच्चों को डराने के लिए पाइप में दुपट्टे का फंदा बांधकर फांसी लगाने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच गले में फांसी का फंदा कस गया या देख परिजनों ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक शराब पीने का आदी था। इससे पूर्व भी वे पत्नी व बच्चों को डराने के लिए गले में फांसी का फंदा बन चुका है। पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच कर रही है। आज पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

फांसी लगाते वक्त गिरने से घायल युवक ने तोड़ा दम

बागसेवनिया थाना के एएसआई सुरेश सिंह ने बताया कि साकेत नगर की नदी में रहने वाले शंकर लोखंडे के बेटे हरिभाऊ, जिसकी उम्र 40 साल है वे प्राइवेट नौकरी करता था। बुधवार को उसने अपने घर में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया था लेकिन फांसी लगाते वक्त में गिर गया और घायल हो गया। उसकी नाक व सिर में गंभीर चोटें आने के कारण परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात उसकी मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयानों के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

बजरिया क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

बजरिया इलाके में रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार को सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली पुलिस के मुताबिक गोलू साथिया 26 साल का है और अपनी मां और भाई भाभी के साथ रहता था। शुक्रवार को उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी पुलिस का कहना है कि परिजन के बयान के बाद ही आत्महत्या की वजह साफ हो पाएगी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+