Bhopal Chlorine Gas : भोपाल में गैस फैलने से लोगों में मचा हड़कंप,मदर इंडिया कॉलोनी के 6 लोग हमीदिया में भर्ती
भोपाल के मदर इंडिया कॉलोनी में गैस फैलने की सूचना से हड़कंप मच गया। लोगों ने बताया कि उनकी आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसलिए वह लोग घरों से बाहर निकल गए।
भोपाल के मदर इंडिया कॉलोनी में गैस फैलने की सूचना से हड़कंप मच गया। लोगों ने बताया कि उनकी आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसलिए सभी लोग घरों से बाहर निकल गए। एक महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। करीब 3 घंटे तक कॉलोनी में लोग घरों से बाहर रहे। घटना की खबर लगते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया और हालात पर काबू पाना शुरू कर दिया।
Recommended Video

बताया जा रहा है कि ईदगाह हिल्स में नगर निगम का पानी फिल्टर प्लांट है। पानी में क्लोरीन की मात्रा ज्यादा होने से वहां गैस फैलने लगी। शाम को करीब 6 बजे लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने की सूचनाएं आने लगी। इसके बाद लोग घरों से बाहर निकल गए। मदर इंडिया कॉलोनी में रहने वाली बुजुर्ग महिला लक्ष्मीबाई को सबसे ज्यादा तकलीफ हुई उन्हें इसके बाद हमें भी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया उनके साथ ही 5 अन्य लोगों को भी हमीदिया हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
नगर निगम के कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी ने बताया कि पानी में क्लोरीन की मात्रा ज्यादा हो गई थी। लेकिन नगर निगम के कर्मचारियों ने स्थिति पर काबू पा लिया है। अभी स्थिति कंट्रोल में है। निगम के कर्मचारी वहां मौजूद है। अब किसी भी प्रकार की कोई चिंता की बात नहीं है। वेगास फैलने की सूचना से पूरी बस्ती के लोग सड़कों पर आ गए थे। स्टडी को कंट्रोल करने के लिए मौके पर एसडीएम मनोज उपाध्याय, तहसीलदार समेत शाहजहानाबाद थाने का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया हालांकि रात 9 बजे के बाद असर कम होने लगा रेवासी आसिफ अली ने बताया कि 6 बजे के बाद ज्यादा दिक्कत हुई इससे लोग घरों से बाहर निकल गए। निगम कर्मी ने बताया कि पानी में क्लोरीन की मात्रा ज्यादा हो गई थी। पानी ओवरफ्लो होकर बस्ती में जा रहा था। इससे लोगों की आंखों में जलन होने लगी थी। गनीमत रही कि नगर निगम कर्मचारियों ने तुरंत स्थिति पर काबू पा लिया।
एमपी के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने गैस लीक होने की सूचना के बाद ईदगाह हिल्स स्थित मदर इंडिया कॉलोनी में निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने स्थिति पर काबू पा लिया है। नगर निगम और जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि स्थिति को नियंत्रित पूरी तरह करके पीड़ित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।












Click it and Unblock the Notifications