पेसा कानून को लेकर CM शिवराज ने की समीक्षा बैठक, बोले, गरीबों के उत्थान के लिए सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पैसा कानून को लेकर आज अधिकारियों के साथ चर्चा की।

पेसा कानून को लेकर CM शिवराज ने की समीक्षा बैठक

मध्यप्रदेश में इस साल चुनाव होना है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी लगातार आदिवासियों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पेसा कानून को लेकर लगातार प्रचार-प्रसार कर रही है। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान भी लगातार विधायक और मंत्रियों से उनके क्षेत्र में पैसा कानून को लेकर आदिवासियों को जागरूक करने के लिए कह रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास कार्यालय समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेसा समन्वयकों से चर्चा की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पेसा नियम के क्रियान्वयन के लिए जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। पेसा कॉर्डिनेटर मुस्तैदी से कार्य करें। जनजातीय वर्ग के भाई-बहनों को पेसा नियम की पूरी जानकारी हो। प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ी जाए। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि गरीबों के उत्थान के लिए राज्य सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी। जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिए पेसा नियम की जानकारी उन तक हर हालत में पहुंचे। पेसा समन्वयक और मोबिलाइजर की बड़ी जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन बैठक करके दायित्व का निर्धारण करे।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि विभिन्न समितियों को प्रशिक्षण भी दिया जाए। पेसा नियम को नीचे तक ले जाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पेसा कोर्डिनेटर एवं मोबिलाइजर मिलकर कार्य करें। कॉर्डिनेटर को प्रशिक्षित करें। पूरी प्रमाणिकता के साथ पेसा नियम की जानकारी देने के लिए जुट जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+